- Advertisement -
WEB BANNER_LEADERBOARD BANNER.jpgWEB BANNER_LEADERBOARD BANNER.jpg

जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान की ओर से फिर हुआ ड्रोन अटैक, वंदे भारत ट्रेन को रोका गया,सीजफायर के बीच भारत पर फिर हमला

जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के अमृतसर में पाकिस्तान की ओर से फिर हुआ ड्रोन अटैक, सीजफायर के बीच भारत पर फिर हमला

डेस्कः भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू है। 10 मई को संघर्षविराम की घोषणा होने के बाद एक बार फिर से भारत पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन अटैक किया गया है। जम्मू-कश्मीर के सांबा और पंजाब के अमृतसर में ड्रोन अटैक की खबरें आई है।इसके बाद अमृतसर में ब्लैकआउट कर दिया गया वहां जा रही इंडिगो की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।होशियापुर और जालंधर में भी धमाके की आवाजे आने की बातें कही जा रही है।अमृतसर के गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों में ड्रोंस एक्टिविटी दिखाई पड़ी है।जम्मू में ड्रोन अटैक के बीच वंदे भारत ट्रेन को अज्ञात स्थान पर रोका गया है।

PM Modi Live- भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा, आतंकवाद और सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की ओर से ड्रोन अटैक की खबरें एक बार फिर से आई है। सोशल मीडिया पर इस ड्रोन अटैक के वीडियो वायरल किये गये है। 10 मई को शाम पांच बजे दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हुआ था लेकिन इसके बाद भी 10 मई की शाम आठ बजे से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से ड्रोन अटैक की खबरें आई। भारत की ओर से सख्ती के बाद 11 मई को ड्रोन अटैक नहीं हुआ लेकिन एक बार फिर 12 मई को से ड्रोन अटैक की खबरें आई है।

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ट्रंप ने लिया क्रेडिट, कहा-युद्ध विराम रोकने में मदद की
आश्चर्य की बात ये है कि ये ड्रोन अटैक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन के ठीक डेढ़ घंटे बाद की गई। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर की अपील किये जाने की बात कही और आने वाले समय में किसी तरह के हमला होने या आतंकी कार्रवाई होने पर सख्ती का संदेश दिया था। यही नहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दोनों देश के बीच खुद के दवाब के बाद सीजफायर होने की बात एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर ड्रोन अटैक भारत की सीमा से सटे इलाकों में की गई है जिसे भारतीय सेना ने एक बार फिर विफल कर दिया है।12 मई को ही भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ की बातचीत हुई जिसमें सीमा पर फायरिंग नहीं करने और सेना की तैनाती घटाने की बात हुई है।



WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now