- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पहलगाम हमले के 20 दिन बाद अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2025

पहलगाम हमले के 20 दिन बाद अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

डेस्कः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद चुप्पी साधे हुए बॉलीवुड के बड़े अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपनी चुप्पी तोड़ी। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के अलगे दिन अमिताभ बच्चने ने एक्स पर पोस्ट लिखा।

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम, देर रात अमेरिका ने की मध्यस्थता, 12 मई को होगी दोनों देश के बीच बातचीत
पहलगाम हमले के बाद से अमिताभ बच्चन एक्स पर केवल अपने पोस्ट की संख्या लिख रहे थे, जैसे 5373, 5374। लेकिन उस पोस्ट में कुछ लिख नहीं रहे थे। 20 दिनों बाद पहलगाम हमले को लेकर उन्होने पोस्ट किया है और अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कविता लिखी है।

Breaking News: पाकिस्तान के हमले में दो सुरक्षाकर्मी समेत 7 लोगों की मौत, विदेश सचिव ने कहा तोड़ा गया संघर्षविराम
अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि T 5375 –
छुट्टियाँ मानते हुए, उस राक्षस ने, निर्दोष पति पत्नी को बाहर खींच कर, पति को नग्न कर, उसके धर्म की पूर्ति करने के बाद , उसे जब गोली मारने लगा, तो पत्नी ने, घुटने पे गिर कर, रो रो अनुरोध करने के बाद भी, की उसके पति को न मारो ; उसके पति को उस बुज़दिल राक्षस ने, बेहद बेरहमी से , गोली मार कर, पत्नी को विधवा बना दिया !!
जब पत्नी ने कहा “मुझे भी मार दो” !!
तो राक्षस ने कहा “ नहीं !
तू जाके, ” …. ” को बता “ !

See also  भारत ने पाकिस्तान पर लगाया एक और प्रतिबंध, शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल्स सहित कई पर बैन

बेटी की, मनःस्थिति पर, पूज्य बाबूजी की एक कविता की पंक्ति याद आयी :
मानो, वो बेटी ” …. “ के पास गई, और कहा :

“ है चिता की राख कर में, माँगती सिंदूर दुनिया “ .. (बाबूजी की पंक्ति)

तो “ …. “ ने
दे दिया सिंदूर !!!
OPERATION SINDOOR !!!

जय हिन्द 🇮🇳
जय हिन्द की सेना 🇮🇳
तू ना थमें गा कभी ; तू न मुड़ेगा कभी ; तू न झुकेगा कभी
कर शपथ , कर शपथ, कर शपथ !
अग्नि पाथ! अग्नि पाथ ! अग्नि पाथ !!!

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now