इरफान VS राजकुमारः स्वास्थ्य मंत्री ने अब रिम्स निदेशक को भेजा शो कॉज, इंटरनल कमेटी में बेटे को किया शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2025

इरफान VS राजकुमारः स्वास्थ्य मंत्री ने अब रिम्स निदेशक को भेजा शो कॉज

रांचीः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रिम्स निदेशक को हटाने का मामला हाईकोर्ट से निष्पादन होने के 3 दिन बाद फिर डॉक्टर राजकुमार को शोकॉज किया है। यह शोकॉज शासी परिषद के अध्यक्ष सह स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया है। इसमें आधा दर्जन से अधिक बिंदुओं पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

झारखंड के सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा-जरूरत पड़ी तो खुद बॉडर पर जाऊंगा 
सूत्रों के अनुसार, शोकॉज में ज्यादातर बिंदु रिम्स नियामवली 2002 और रिम्स रेगुलेशन 2014 के उल्लंघन से जुड़े है। इसके अलावा जीबी की अंतिम बैठक के फैसलों को भी नहीं मानने का आरोप है। वहीं निदेशक के बेटे की रिम्स में हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स में नामांकन, रिम्स का इंटरनल कमेटी में बेटे को शामिल करने का मामला भी है। वहीं रिम्स में खरीददारी से जुड़े मामलों पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें बिना विभागीय स्वीकृति के खरीददारी की बात कही गई है।

See also  रांची के दो बिल्डरों से मांगी गई 50-50 लाख की रंगदारी, PLFI ने दी जान से मारने की धमकी

भारत ने पाकिस्तान पर दागीं 6 बैलिस्टक मिसाइल, 4 एयरबेस के पास धमाका- पाक आर्मी का दावा
शोकॉज में रिम्स डॉक्टरों की प्रमोशन को लेकर भी जवाब मांगा गया है। पूछा गया है कि अब प्रमोशन का मामला जीबी की बैठक में लंबित था तो बगैर विभागीय सहमति के रिजल्ट जारी कैसे किया गया। उन पर विभागीय निर्देशों का पालन न करने का भी आरोप है। इधर डॉक्टर राजकुमार ने फिर कहा है कि उन्होने कुछ भी गलत नहीं किया है। सभी काम नियम से किए गए हैं। विभाग ने जो शोकॉज किया है, उसके हर बिंदू पर जवाब दूंगा।

विराट कोहली लेंगे टेस्ट क्रिकेट से सन्यास, BCCI को बताया फैसला
रिम्स जीबी की 15 अप्रैल को हुई 59वीं बैठक में बकाया भुगतान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और रिम्स निदेशक के बीच नोंक-झोंक से मामले की शुरूआत हुई थी। फिर 17 अप्रैल की रात शासी परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर इरफान अंसारी ने डॉक्टर राजकुमार को निदेशक पद से हटा दिया। वे 21 अप्रैल को हाईकोर्ट पहुंचे। इसके बाद 6 मई को विभाग द्वारा निदेशक को हटाने का आदेश वापस लेने के बाद कोर्ट ने इस मामले को निष्पादित कर दिया था। इस शोकॉज के बाद एक बार फिर मंत्री और निदेशक आमने-सामने हो गये है।

See also  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, हाथ पर लिखा-आई लव यू बाबू, मुझे झूठे केस..
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now