भारत ने पाकिस्तान पर दागीं 6 बैलिस्टक मिसाइल, 4 एयरबेस के पास धमाका- पाक आर्मी का दावा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2025

भारत ने पाकिस्तान पर दागीं 6 बैलिस्टक मिसाइल, 4 एयरबेस के पास धमाका- पाक आर्मी का दावा

डेस्कः पाकिस्तान ने गुरूवार की तरह शुक्रवार को भी भारत के 26 शहारों पर ड्रोन से अटैक किया। पाकिस्तान के ड्रोल अटैक को भारत के डिफेंस सिस्टम ने फेल कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर 6 बैलिस्टक मिसाइल दागने का आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों देश के बीच तनाव और बढ़ गया है, सेना अलर्ट मोड़ में है।

Big Breaking: भारत ने पाकिस्तान पर किया जवाबी ड्रोन अटैक, जलालपुर में जबरदस्त हमला, फिरोजपुर में हुए हमले में एक ही परिवार के 3 लोग घायल
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ने उसके शहरों पर 6 बैलिस्टक मिसाइल दागीं है।जिसके बाद पाकिस्तान ने एयरबेस बंद कर नोटम जारी किया है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से हमले को लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के चार एयरबेस रावलपिंडी, मुरीद चक्रवाल, सोरकोट और नूरखान को निशाना बनाया है।

पाकिस्‍तान के नूर खान, शोरकोट और मुरीद एयरबेस पर धमाके की खबर है। इसके बाद पाकिस्‍तान ने अपना एयरस्‍पेस बंद कर दिया है। पाकिस्‍तान ने पूरा एयरस्‍पेस खाली करा लिया है. बताया जा रहा है कि नूर खान एयरबेस पर हमले में सी-130 को नुकसान हुआ है।पाकिस्‍तान की ओर से भी भारत में कई हवाई हमले किये गए, जिनको हवा में ही ध्‍वस्‍त कर दिया गया। इधर, एलओसी पर भी पाकिस्‍तान की ओर से काफी फायरिंग हो रही है।

See also  घर आकर कहते हैं इस्लाम कबूल करो, मेरा ब्लाउज फाड़कर...; महिला ने लगाई गुहार

जिस LeT के आतंकी अड्डे को भारत ने किया ध्वस्त वहां फिर से जुटने लगे टेररिस्ट , देखिए मुरिदके के अल उम्मा मदरसे का वीडियो

पाकिस्‍तान के नाकाम हमलों के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाक के सैन्‍य ठिकानों को भारी नुकसान हुआ है। इससे पहले, श्रीनगर में कई धमाकों की आवाज सुनी गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्‍तान की ओर से बैलिस्‍टक मिसाइल दागी गई, जिनको भारत के एयर डिफेंस सिस्‍टम में हवा में ध्‍वस्‍त कर दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई में नूर खान, शोरकोट और मुरीद एयरबेस को काफी नुकसान हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now