पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई शुरू, लाहौर,करांची, सियालकोट, इस्लामाबाद में बरसाए गोले

पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई शुरू, लाहौर पर सेना ने दागे कई मिसाइल

डेस्कः पाकिस्तान गुरूवार शाम को जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन और मिसाइल अटैक किये गये। भारत की सेना ने पाकिस्तान के हर मिसाइल और ड्रोन को फेल कर दिया और उसके मंसूबे को नाकामयाब कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से जम्मू-कश्मीर से लेकर पठानकोट तक एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया, कई शहरों को ब्लैक आउट कर दिया गया।भारत ने पाकिस्तान के AWACS को मार गिराया है।

 

- Advertisement -
LD-advertisement

भारत पर हमले पर रक्षा सूत्रों का बड़ा बयान- पाकिस्तान कर रहा है हमास के आतंकियों की तरह बर्ताव, हर हमले को किया गया नाकाम

- Advertisement -
royal-soler-new

इसके बाद भारत की सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और मिसाइल अटैक किया जा रहा है। भारत की मिसाइल लाहौर तक पहुंच गई है, पूरे शहर को ब्लैकआउट कर दिया गया है।भारत का जवाबी कार्रवाई सियालकोट,करांची, इस्लामाबाद और बहावलपुर में भी जारी है। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर से भारत के फाइटर जेट पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई कर रही है।विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करता हूं। सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया। तनाव बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा।"

GqcUWNCWcAAEA9Y

#Breaking News: दिल्ली सरकार ने सारी छुट्टियां रद्द कीं , बिहार सरकार ने भी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां की कैंसिल, पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट तबाह

GqcScvqWcAEwB wGqcSdb2WgAAmv8T

हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने ट्वीट किया, "जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान द्वारा मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग करके निशाना बनाया गया। कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा गतिज एवं गैर-गतिज साधनों के साथ मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार खतरे को निष्प्रभावी किया गया।"

धर्मशाला में IPL का मैच रोका गया, फ्लड लाइट को किया गया बंद,दिल्ली- पंजाब के बीच चल रहा था मुकाबला

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा, "सचिव मार्को रुबियो ने आज भारतीय विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से बात की। सचिव ने तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत के लिए अमेरिकी समर्थन व्यक्त किया और संचार में सुधार के लिए निरंतर प्रयासों को प्रोत्साहित किया। सचिव ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकवादी हमले के लिए अपनी संवेदना दोहराई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मिलकर काम करने की संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।"

GqcNLslXoAA3tEc

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now