तेलंगाना में माओवादियों से मुठभेड़ में तीन ग्रेहाउंड कमांडो शहीद, नक्सलियों ने लगा रखे थे आईईडी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2025

झारखंड में माओवादियों का तांडव, रंगरा-करमपाड़ा रेलवे ट्रैक को विस्फोट कर उड़ाया

तेलंगाना: गुरुवार सुबह तेलंगाना पुलिस की एलीट एंटी-नक्सल फोर्स ग्रेहाउंड के तीन कमांडो माओवादी हमले में शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। यह हमला उस वक्त हुआ जब पुलिस दल जिले के वाजेदु थाना क्षेत्र के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 6 बजे वाजेदु पुलिस स्टेशन सीमा के तहत घटी। उस समय मुलुगु पुलिस और ग्रेहाउंड की संयुक्त टीम इलाके में नक्सली गतिविधियों की तलाशी में लगी थी। अचानक नक्सलियों ने पहले से लगाए गए लैंडमाइंस (आईईडी) में विस्फोट कर दिया और फिर पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी।

तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) जितेन्दर ने बताया कि प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन के हथियारबंद कैडरों ने वेंकटपुरम, वाजेदु और पेरूर पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले जंगलों में कई आईईडी बिछा रखे थे। यह हमला उसी योजना का हिस्सा था।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। घायल कमांडो को एयरलिफ्ट कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जारी है।

See also  Hemant Soren से कल्पना सोरेन ने होटवार जेल में की मुलाकात, कांग्रेस प्रभारी की भी पूर्व मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now