ट्रेन में पेंट्री कार के कर्मचारियों ने यात्री को पीटा, ज्यादा पैसे में खाना-पानी बेचेन की बेचने में की थी शिकायत

ट्रेन में पेंट्री कार के कर्मचारियों ने यात्री को पीटा, ज्यादा पैसे में खाना-पानी बेचेन की रेलवे में की थी शिकायत

डेस्कः ट्रेनों में पेंट्री कार के कर्मचारियों की मनमानी अक्सर देखने को मिलती है। लेकिन ताजा मामला पेंट्री कार कर्मचारियों की गुंडागर्दी का सामने आया है। यात्रियों के बीच बेचे जाने वाले खाना और पानी के दाम पेंट्री वाले मनमाने तरीके से लेते है। यही नहीं रेलवे के रेल नीर की जगह वो सस्ती और घटिया पैकिंग वाले पानी यात्रियों को बेचते है। खाना के स्तर भी बहुत खटिया होता है। इसको लेकर बार-बार शिकायतें की जाती है लेकिन रेलवे उसपर उतनी गंभीरता नहीं दिखाता।

भारत ने घर में घुसकर मारा, शुक्र करो फौज पर हमला नहीं किया, पाकिस्तानी नागरिक ने सरकार और सेना की खोल दी पोल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक यात्री और ट्रैवल ब्लॉगर को ओवरचार्ज की ऑनलाइन शिकायत करने पर पेंट्री कार के स्टॉफ ने पिटाई कर दी। पेंट्री के मैनेजर पवन उसके बर्थ पर चढ़ गया और उसकी इतनी पिटाई कर दी कि उसके कपड़े फट गये और शरीर में गहरी खरोंच से खून निकलने लगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के लाहौर में ताबड़तोड़ धमाके, एयरपोर्ट को किया गया बंद
ट्रेवल ब्लॉगर विशाल शर्मा बीते छह मई को हेमकुंड एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। ऋषिकेश से कटरा तक उसका थर्ड एसी में रिजर्वेशन था। उसने देखा कि पेंट्री कार का स्टाफ पानी बोतल, कॉफी और इंस्टेंट नूडल्स का ज्यादा पैसा वसूल रहा था। उसने इसकी ऑनलाइन शिकायत कर दी। उसके बाद जब पेंट्री कार के स्टॉफ को इसकी जानकारी मिली तो उसने इसकी पिटाई कर दी।

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश सेवा की जताई इच्छा, कहा- मैने भी पायलट की ट्रेनिंग ली है
इस घटना के बाद विशाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंट्री सर्विस द्वारा ज़्यादा पैसे लेने की बात कहने पर उन्हें जान से ‘मारने’ की कोशिश की गई। वीडियो में, वह स्टाफ से पानी की बोतल ‘वंडर एक्वा’ के 15 रुपये के बजाय 20 रुपये वसूलने और 10 रुपये की कॉफी के 20 रुपये चार्ज करने के बारे में सवाल करते हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रेन में आईआरसीटीसी का अपना प्रोडक्ट ‘रेल नीर’ बेचने को कहा जाता है। यह वेंडर रेल नीर के बदले वंडर एक्वा नाम का पानी बेच रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now