रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की; 67 टेस्ट में 4301 रन बनाए जिसमें 12 शतक हैं शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 7, 2025

rohit sharma -

मुंबईः भारतीय क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाज़ और मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है ।  अपने शानदार क्रिकेट करियर मे उन्होंने जहां वनडे और टी-20 में  अपनी गहरी छाप छोड़ी है। वहीं टेस्ट करियर भी शानदार रहा ।

रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने टेस्ट कैप की तस्वीर साझा करते हुए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है । उन्होंने सभी शुक्रिया कहा है ।

rohit sharma

सीमित ओवरों के महारथी माने जाने वाले रोहित ने जब टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा, तब कई विशेषज्ञों को संदेह था कि क्या वह लाल गेंद की चुनौती को स्वीकार कर पाएंगे। लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी शंकाओं को गलत साबित कर दिया। रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और कुल 4301 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रन है,  टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्लेबाजी औसत 40.57 का है, जो किसी भी शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ के लिए सम्मानजनक मानी जाती है।

See also  Lalan Singh का भारी विरोधः वोट मांगने पहुंचे JDU उम्मीदवार को जनता ने घेरकर मांगा 5 साल का हिसाब, बैरंग लौटे NDA प्रत्याशी

रोहित के टेस्ट करियर में  12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। खास बात यह है कि ओपनर की भूमिका में आते ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नई जान फूंकी। विशेष रूप से घरेलू पिचों पर उन्होंने स्पिनरों के खिलाफ सहजता से रन बनाए, वहीं विदेशी दौरों पर भी उन्होंने उपयोगी पारियाँ खेलकर अपनी तकनीकी मजबूती और संयम का परिचय दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now