- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

ओसम डेयरी के निदेशक से मांगी गई रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के खिलाफ रांची में मामला दर्ज

ओसम डेयरी के निदेशक से मांगी गई रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के खिलाफ रांची में मामला दर्ज

रांचीः 2012 में झारखंड और बिहार में अपने दूध कंपनी शुरू करने वाले ओसम डेयरी के निदेशक और संस्थापक अभिनव साह से रंगदारी मांगी गई है। राहुल दुबे गिरोह ने अभिनव साह से हर महीने 40 हजार रुपये रंगदारी देने की धमकी दी है। इसको लेकर अभिनव साह ने रांची के अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

Operation Sindoor: पाकिस्तानी ही दे रहे भारत के हमले के सबूत, मिसाइल अटैक के कई VIDEO आए सामने
अभिनव साह ने दर्ज कराये गये एफआईआर में कहा है कि उनकी कंपनी का मुख्यालय रांची के अशोक नगर रोड़ नंबर-4 अरगोड़ा में है। वहीं पतरातू, चांडिल और आरा के सक्कड़ी में प्लांट है। 14 अप्रैल को रात 8.14 मिनट पर उनके कंपनी के कर्मचारी कन्हैया कुमार के मोबाइल पर एक न्यूज लिंक और पेपर की कटिंग भेजी गई। फिर वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को राहुल दुबे बताते हुए कहा कि वह झारखंड में धंधा करना चाहता है तो हर महीने 40 हजार रुपया का भुगतान करें, नहीं तो अंजाम भुगतना होगा।

See also  साहिबगंज में खड़ी ट्रेन की बोगी में नाबालिग से यौनाचार, आरोपी फरार

पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर फैला रहा अफवाह: 2021 में मोगा के MIG-21 क्रैश को बता दिया राफेल, Sky की पत्रकार ने किया मंत्री को एक्सपोज
फिर अप्रैल को रात 9.45 बजे उसी नंबर से कन्हैया को एक और न्यूज लिंक भेजा गया। इसमें पतरातू और आसपास गोलीबारी की घटना की खबर थी। एक मई शाम 5.27 मिनट पर फिर उसी नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि 5 मई तक रंगदारी देना शुरू कर दो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। इसके बाद अभिनव ने अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। गौरतलब है कि पतरातू में राहुल गिरोह का आतंक है। यह गिरोह कोयला साइडिंग और कई कंपनियों के साइट पर फायरिंग कर दहशत फैला चुका है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now