BPSC TRE 3 को लेकर पटना में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, BPSC कार्यालय के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

BPSC TRE 3 को लेकर पटना में अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, BPSC कार्यालय के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

पटनाः सोमवार को बीपीएससी कार्यालय के बाहर टीआरई 3 के शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन् कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने खदेड़ खदेड़ कर अभ्यर्थियों पर डंडे चलाये। शिक्षक अभ्यर्थी वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही रिजल्ट से पहले काउंसलिंग की भी मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों ने कहा कि डोमिसाइल नीति फिर से लागू की जाए।

पटना मेट्रो के जूनियर इंजीनियर को आरा में अपराधियों ने मारी गोली, घायल JE के पिता है जेडीयू MLC के बॉडीगार्ड

कड़ी धूप में अभ्यर्थी बीपीएससी ऑफिस से सीएम हाउस का घेराव करने के लिए आये थे। इसी दौरान पुलिस ने भीड़ को खदेड़ते हुए उसपर लाठीचार्ज किया। दरअसल, अभ्यर्थी वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की इसलिए मांग कर रहे हैं क्योंकि एक बच्चे के कई रिजल्ट आ जाते हैं। इससे कई पदों की जो रिक्तियां हैं वह रह जाती हैं। इस दौरान हंगामा कर रहे छात्र नेता को हिरासत में भी लिया गया। छात्र नेता दिलीप कुमार का कहना है कि शिक्षक बहाली के फेज 1 और फेज 2 में मल्टीपल रिजल्ट दिए गए थे। इससे हजारों सीट खाली रह गई थी। उन्होंने यह भी कहा है कि टीआरई 3 की शिक्षक बहाली में ऐसा नहीं होना चाहिए।

See also  झारखंड में 3 सीटों पर INDIA गठबंधन के दलों में नहीं बन रही सहमति, होगा दोस्ताना मुकाबला

 

शादी से ठीक पहले मौसी को लेकर फरार हुआ भांजा, बिहार के नालंदा में सामने आया अजब प्रेम की गजब कहानी
आपको बता दें कि इससे पहले अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर मार्च के महीने में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के आवास का घेराव किया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि वो अपनी मांगों को लेकर पिछले 4 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को नहीं सुना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now