बिहार के कटिहार जिले में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो की ट्रैक्टर से टक्कर, 8 लोगों की मौत; 2 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 6, 2025

katihar_road_accident

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले में भयानक सड़क हादसा हुआ है। जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के एस एच 77 सड़क पर चांदपुर हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की रात ट्रैक्टर और बारातियों से भरी स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इसमें स्कॉर्पियो सवार आठ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को इलाज के लिए समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। कटिहार एसपी वैभव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पोठिया थाना अंतर्गत समेली में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर की वजह से हुआ।

Big Breaking: कई इंटरनेशनल एयरलाइन ने पाकिस्तान एयरस्पेस से बनाई दूरी

घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी फलका जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल ने बताया कि ढिबरा बाजार बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया से स्कॉर्पियो पर 10 व्यक्ति सवार होकर कुर्सेला के नजदीक कोशकीपुर बारात जा रहे थे। चांदपुर पश्चिमी पंचायत के चांदपुर चौक के समीप मक्का का ढेर देखकर स्कॉर्पियो असंतुलित होकर आगे मक्के से लदे ट्रैक्टर से जा टकराया।

See also  रतन टाटा की वसीयत: नौकरों को दिए करोड़ों रुपये, कुत्ते को 12 लाख, खुद की अंत्येष्टि के लिए रखे मात्र ₹2500

इस हादसे में आठ लोगों की मौत घटनासथल पर हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में किया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को रेफर कर दिया गया है।

India-Pakistan War: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने की पहलगाम टेरर अटैक की निंदा, युद्ध पर क्या दी नसीहत…

स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों एवं मृतकों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेली पहुंची। घटना को लेकर डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विशेष विवरण जुटाया जा रहा है।

वहीं समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ मुकेश ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है जबकि दो लोगों उदय कुमार (25 वर्ष) पिता रविन्द्र मंडल, तथा अभिषेक कुमार (26 वर्ष), पिता सिकलाल मंडल की हालत गंभीर होने के कारण दोनों को रेफर कर दिया गया है।

See also  बेंगलुरु में रैपिडो ड्राइवर की गुंडागर्दी, महिला यात्री को जड़ा जोरदार थप्पड़, सड़क पर गिरी महिला, VIDEO

एसडीपीओ टू धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि संबंधित थाना की पुलिस को मौके पर भेजा गया है तथा अस्पताल में भी पुलिस तैनात की गई है। घटना में मरे लोगों के बारे में पता किया जा रहा है।

7 मई को ‘युद्ध के हालात’ की मॉक ड्रिल में देश के 244 जिलों को क्या-क्या होगा करना ? पढ़िए यहां…

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now