पोलैंड और नीदरलैंड के पीएम मंच पर थे तभी मंच पर गिरा ‘बम’…

डेस्कः एक मंच पर दो देशों के प्रधानमंत्री मौजूद और ऐसे में बम गिर जाए तो क्या होगा । कुछ ऐसा ही उस वक्त जब  नीदरलैंड्स में नाजी कब्जे से मुक्ति की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक स्मृति समारोह उस समय बाधित हो गया, जब पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री डिक स्कूफ पर एक स्मोक बम फेंका गया।

 घटना उस समय घटी जब द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दिए गए बलिदानों को याद करते हुए दोनों देशों की आज़ादी का जश्न मनाया जा रहा था। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और दोनों नेताओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

इस गंभीर घटना की जांच शुरू कर दी गई है ताकि आरोपी और उसके उद्देश्यों का पता लगाया जा सके। हालांकि किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन समारोह में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों और दिग्गजों के बीच यह एक क्षणिक अफरा-तफरी का कारण बना।

See also  पटना में बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचला, भीड़ ने लगाई गाड़ी में आग

कुछ समय बाद कार्यक्रम को फिर से शुरू किया गया। यह समारोह पोलैंड और नीदरलैंड्स के बीच ऐतिहासिक मित्रता और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान साझा पीड़ा को बताता है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now