तिरंगा साफा में नजर आए असदुद्दीन ओवैसी, पाकिस्तान को दिया करारा जवाब… कहा समझाने का वक्त खत्म हो गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2025

asasaduddin owesi aimim (2)

हैदराबादः ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने तिरंगा साफा पहन पाकिस्तान को जबरदस्त चुनौती दी है । हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि पाकिस्तान को समझाने का वक्त निकल चुका है अब कार्रवाई करनी ही चाहिए । उन्होंने तिरंगा साफा पहन अपने समर्थकों से कहा कि वे सरकार के हर फैसले के साथ है। 

7 मई को सभी राज्यों को ‘युद्ध’ की स्थिति का मॉक ड्रिल करने का निर्देश, किसी भी हमले से निपटने की तैयारी

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान सबूत मांगता है जबकि पठानकोट और 26/11 के बाद हमने उन्हें सबूत दिया। पठानकोट में उन्हें बुलाकर दिखाया लेकिन वे नहीं मानते हैं । असदुद्दीन ने कहा कहा कि पाकिस्तान को अब समझाने का वक्त नहीं है । हर दो चार छह महीने में उनके लोग आकर हमारे लोगों की हत्या कर के चले जाते हैं । ओवैसी ने ये भी कहा कि लोगों को भी इस पर राजनीति करने की जरुरत नहीं है । भारत सरकार इस पर जो फैसला करेगी हम उनके साथ हैं।

See also  प्राइवेट जगह पर सरकारी फाइल नहीं निपटा रहे थे IAS राजीव अरूण एक्का, आयोग की रिपोर्ट में खुलासा

7 मई को सभी राज्यों को ‘युद्ध’ की स्थिति का मॉक ड्रिल करने का निर्देश, किसी भी हमले से निपटने की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now