गिरिडीह DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में फोटो खींचवाने की जिद करते हुए थाना प्रभारी से भी उलझा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2025

गिरिडीह DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, शराब के नशे में फोटो खींचवाने की जिद्द करते हुए थाना प्रभारी से भी उलझा

गिरिडीहः सोमवार को गिरिडीह समाहरणालय पूरा हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पुलिस का जवान गमछा लहराते हुए हुए पत्रकारों से फोटो खींचने की जिद्द करता रहा। इस दौरान वहां मौजूद थाना प्रभारी उसे भी वो उलझ गया और अपने साथी पुलिसकर्मियों की बात भी सुनने को तैयार नहीं हुआ।

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, DMO ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
दरअसल, पूरा मामला उस समय का है जब उपायुक्त कार्यालय में बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानियों को झारखंड से बाहर करने के संबंध में ज्ञापन देने पहुंचा था। उसी समय एक पुलिस जवान जिसपर आरोप लगाया गया कि वो शराब के नशे में था, वो डीसी के चैंबर के पास हंगामा करने लगा। चिल्लाते हुए वो पत्रकारों से अपनी तस्वीर खींचने की मांग करते हुए कहा रहा था कि लो मेरी फोटो लो।

रांची के मनातू तालाब में NDRF का सर्च ऑपरेशन, पिस्का मोड़ से गायब युवक की तलाश जारी
इस दौरान वहां मौजूद मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने उसे शांत कराने की कोशिश और उसे बाहर निकलने को कहा। लेकिन अपने वरीय अधिकारी की बात उस पुलिस जवान ने नहीं सुनी। किसी तरह से अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। बाद में जब उसे सहयोगी पुलिसकर्मियों ने गलती का एहसास कराया तो वो हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। वहीं मौके पर मौजूद बीजेपी नेता कामेश्वर पासवान जो डीसी को ज्ञापन देने आये थे उन्होने इस अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस जवान पर कार्रवाई करने की मांग की।

See also  MMRD संशोधन बिल के खिलाफ JMM की बैठक, AJSU भी सेस लगाने की शक्ति राज्य से छीने जाने के खिलाफ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now