JMM केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की हुई घोषणा, 8 उपाध्यक्ष बनाये गये, कल्पना सोरेन को मिली ये जिम्मेदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2025

JMM केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की हुई घोषणा, 8 उपाध्यक्ष बनाये गये, कल्पना सोरेन को मिली ये जिम्मेदारी

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के 13वें राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद पार्टी ने नये केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी है। शिबू सोरेन पार्टी के संस्थापक संस्थापक संरक्षक है। राष्ट्रीय अधिवेशन में हेमंत सोरेन को पार्टी का नया अध्यक्ष बना दिया गया था। इसके बाद नई कार्यकारिणी में नलिन सोरेन, स्टीफन मरांडी, रूपी सोरेन समेत आठ नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

1 12 13 1

रघुवर सरकार में विदेशी निवेश महज 100 करोड़, हेमंत राज में झारखंड में बढ़ेगा विदेशी निवेश; अधिकारियों ने दी निवेश की जानकारी
विनोद कुमार पांडे एक बार फिर से पार्टी के कोषाध्यक्ष और महासचिव बनाये गये है। सुप्रियो भट्टाचार्य और फागू बेसरा को पार्टी का महासचिव बनाया गया है। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और दुमका विधायक बसंत सोरेन को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। केंद्रीय कार्यकारिणी में पहली बार कल्पना सोरेन की एंट्री हुई है। कल्पना सोरेन समेत केंद्रीय कार्यकारिणी में 63 लोगों को जगह दी गई है।

See also  शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने रूपी सोरेन को दिया पुरस्कार, कल्पना सोरेन भी रही मौजूद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now