- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बहन की शादी से पहले भाईयों की उठी अर्थी, विवाह से एक दिन पहले सड़क हादसे में तीन की मौत से पसरा मातम

बहन की शादी से पहले भाईयों की उठी अर्थी, विवाह से एक दिन पहले सड़क हादसे में तीन की मौत से पसरा मातम

वैशालीः शादी की खूशियां एक झटके में मातम में बदल गई। हंसता-खेलता शादी का माहौल आंसूओं में डूब गया है। बहन की शादी से ठीक एक दिन पहले दो चचेरे भाई समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत होने से पूरे गांव में सन्नाटा फैल गया है।

रांची में डॉ कुमकुम विद्यार्थी के घर में लगी आग, एसी-फ्रिज समेत घर का कई सामान जलकर खाक
दरअसल, हाजीपुर-महनार मेन रोड़ के चांदपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर रसलपुर गांव के पास सड़क हादसे में दो चचेरे भाई समेत तीन की मौत हो गई। तीनों लोग बाइक पर सवार होकर भुइयां बाबा की पूजा से पहले न्योतन के लिए दही लाने जा रहे थे।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को मृत युवक के बहन की शादी होनी थी।

WhatsApp Image 2025 05 05 at 08.27.29 aea8ca62

साहिबगंज में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात, देखिये VIDEO
रविवार को नूतन पूजा के लिए लड़की के दो भाई एक अन्य शख्स के साथ दही लाने गया था। इसी दौरान बाइक से दही लाने के लिए निकले तीन युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला। मौके पर ही तीनों युवक की मौत हो गई। घटना हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग चांदपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर रसलपुर गांव के पास की है।

See also  बिहार में जज के गार्ड पर जानलेवा हमला, मंदिर में छिपकर बचाई जान,अपराधियों ने बाइक और पैस लूट लिये

लव मैरिज करने वाली बहू 8 महीने की थी प्रेग्नेंट , सास ने मटन में जहर खिला कर मार डाला
तीनों युवक की पहचान चांदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी महेश भगत के पुत्र सोनू कुमार, अवधेश भगत के पुत्र राजीव कुमार, लाल मोहन भगत के पुत्र रंजन कुमार के3 रूप में हुई। मौत की सूचना मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now