- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

कानपुर में 6 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, 6 जिंदा जले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2025

kanpur-fire

कानपुरः यूपी के कानपुर में प्रेमनगर के अपार्टमेंट की पहली मंजिल में चल रहे जूते के कारखाने में रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। केमिकल की वजह से आग ऐसी भड़की की सभी छह मंजिलों को चपेट में ले लिया। घरों में रखे सिलेंडर, एसी और केमिकल के ड्रम फटने से इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में छह लोग जिंदा जल गए।

दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियां और उनको पढ़ाने आए ट्यूशन शिक्षक के जले हुए शव निकाले। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास की इमारतें खाली कराई गईं। बिजली भी काट दी गई। 40 से अधिक दमकलें और देर रात पहुंची एसडीआरएफ की टीम आग बुझाने में जुटी रही।

रांची में डॉ कुमकुम विद्यार्थी के घर में लगी आग, एसी-फ्रिज समेत घर का कई सामान जलकर खाक

प्रेमनगर निवासी अकील के बड़े बेटे दानिश आर्मी में जूते की सप्लाई करते हैं। उनके छह मंजिला अपार्टमेंट में नीचे जूते का कारखाना है। ऊपर खुद व उनका भाई कासिफ रहता है। रविवार को कारखाना बंद था। कासिफ रिश्तेदार के घर जाजमऊ गया था। घर में अकील, बेटा दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बच्चों के अलावा कासिफ का परिवार था।

See also  एक धड़ 2 सिर, इंदौर में अनोखे जुड़वा बच्चों का जन्म; डॉक्टर भी हैरान

रात करीब 8:30 बजे अपार्टमेंट के पहले तल में स्थित कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पड़ोस के मकान की छत में जाकर आग बुझाना शुरू किया। अकील और कासिफ के परिवार के चार को बचाया गया। रात तीन बजे दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे जूता कारोबारी दानिश, उसकी पत्नी नाजनीन और तीन बेटियां और उनको पढ़ाने आए ट्यूशन शिक्षक के जले हुए शव निकाले।

मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा समेत आसपास के फायर स्टेशनों के दमकल गर्मी पहुंचे हैं। देर रात एनडीआरएफ की टीम ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एंबुलेंस और स्ट्रेचर भी मंगवाए गए हैं। मौके पर विधायक नसीम सोलंकी, महापौर प्रमिला पांडेय, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार और तहसीलदार सदर रितेश कुमार सिंह भी पहुंचे थे।

साहिबगंज में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात, देखिये VIDEO

See also  पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर लिखी गाली... फिर बनाई वीडियो, ससुर ने भी किया गंदा काम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now