- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

ठेकेदार रिशु श्री ने संजीव हंस सहित कई अफसरों को दी रिश्वत, ED की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 4, 2025

IAS संजीव हंस पर ED ने लगाया एक आरोप, पक्ष में फैसला दिलवाने के लिए ली थी एक करोड़ घूस

बिहारः टेंडर मैनेज घोटाले में आईएएस संजीव हंस के साथ ही नगर विकास एवं आवास विभाग और भवन निर्माण विभाग के तत्कालीन अधिकारियों को भी रिश्वत मिली थी। यह रिश्वत ठेकों में मध्यस्थता निभाने वाले ठेकेदार रिशु श्री के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दी गई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) में दर्ज नये केस (05/2025) में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच रिपोर्ट के आधार पर इसका खुलासा किया गया है।

इस एफआईआर में आईएएस संजीव हंस, रिशु श्री, उसके कर्मी संतोष कुमार व निजी कंपनी के निदेशक पवन कुमार सहित कई अज्ञात अधिकारियों को आरोपित बनाया गया है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक रिशु श्री के ठिकानों पर ईडी की हुई छापेमारी के दौरान कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसके आधार पर विभिन्न विभागों के कई अधिकारियों को टेंडर मैनेज करने के एवज में रिश्वत दिए जाने का दावा किया गया है। उसके पास मिले दस्तावेजों में यह राशि प्रतिशत के रूप में अंकित है।

See also  IPL 2026 Auction की फाइनल लिस्ट हुई अपडेट, इन नए 19 खिलाड़ियों को किया गया शामिल

पहलगाम आतंकी हमले में नया खुलासा: हमले के दिन दुकान न खोलने वाले स्थानीय दुकानदार से NIA कर रही पूछताछ

ईडी ने उदाहरण के तौर पर नगर विकास विभाग से जुड़ी 33 नालों की जैविक सफाई योजना, बिहारशरीफ और मुजफ्फरपुर एसटीपी एवं सीवेज नेटवर्क योजना तथा बिहार शरीफ स्मार्ट रोड परियोजनाओं के हुए भुगतान के विश्लेषण में पाया कि इनसे जुड़े ठेकेदारों को एडवांस में और बिल भुगतान के समय अन्य खर्चों के तौर पर भारी भुगतान किया गया है। माना गया है कि यह राशि टेंडर से जुड़े संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर निचले स्तर के कर्मियों को रिश्वत देने में इस्तेमाल की गई।

जमशेदपुर के MGM अस्पताल में छज्जा गिरने से तीन की मौत, हेमंत सोरेन ने जांच के दिए आदेश, विपक्ष ने सरकार को घेरा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now