पहलगाम आतंकी हमले में नया खुलासा: हमले के दिन दुकान न खोलने वाले स्थानीय दुकानदार से NIA कर रही पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 4, 2025

डेस्कः अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) एक स्थानीय दुकानदार से पूछताछ कर रही है कि उसने हमले वाले दुनकान क्यों नहीं खोली थी  । गौर करने वाली बात है कि इस दुकानदार ने हमले के ठीक पंद्रह दिनों पहले ही पहलगाम के बैसरन में अपनी दुकान खोली थी ।

हमले वाले दिन दुकान क्यों बंद थी ?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियों को एक अहम सुराग मिला है। एक स्थानीय दुकानदार, जिसने हमले से सिर्फ 15 दिन पहले अपनी दुकान खोली थी और हमले वाले दिन दुकान नहीं खोली, अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत कई केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर है।

100 स्थानीय लोगों से पूछताछ

अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा हैकि , 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले की जांच अब NIA कर रही है। जांच के दौरान जब लगभग 100 स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, तब इस दुकानदार की भूमिका पर शक गहराया।

See also  Lawrence Bishnoi और Aman Sahu का गठजोड़, झारखंड में एक साथ चला रहे है गिरोह, NIA जांच में खुलासा

डिजिटल सुराग की भी तलाश

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अब NIA और अन्य केंद्रीय एजेंसियां उस दुकानदार से पूछताछ कर रही हैं और उसका इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) भी खंगाला जा रहा है, ताकि कोई सुराग मिल सके ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now