जमशेदपुर के MGM अस्पताल में छज्जा गिरने से तीन की मौत, हेमंत सोरेन ने जांच के दिए आदेश, विपक्ष ने सरकार को घेरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2025

जमशेदपुर के MGM अस्पताल छज्जा गिरा

जमशेदपुरः कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में शनिवार को हादसा हो गया। अस्पताल का छज्जा गिरने से तीन मरीजों  की मौत हो गई । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री मौके के लिए रवाना हो गए ।

सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू जल्द ही शुरू कर दिया गया। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले की जांच के आदेश दिये है।

देवघर में सड़क दुर्घटना के बाद बवाल, क्रशर प्लांट के गोदाम और ट्रैक्टर को लगाई आग
बताया जाता है कि एमजीएम अस्पताल के बी ब्लॉक का आधा हिस्सा गिर गया है जो काफी जर्जर स्थिति में था। छज्जा गिरने के बाद अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति बन गई। रेस्क्यू की टीम वहां पहुंच गई है और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है।

See also  गिरिडीह में ज्वेलरी शॉप से 12 लाख के गहने की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू करने वाला झारखंड बना पहला राज्य, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपक्ष को दिया मंच से जवाब

एमजीएम अस्पताल में हुई इस घटना के बाद जेएमएम नेता और पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को इस मामले में कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक्स पर लिखा है कि मंत्री @IrfanAnsariMLA जी यह दुर्भाग्यपूर्ण और अस्पताल प्रशासन के उदासीनता की पराकाष्ठा है। अगर वह हिस्सा पहले से कमजोर हो चुका था तो वहाँ मरीज़ को क्यों रखा गया? बड़े पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए न कि कुछ छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाकर व्हाईटवास

See also  खजाना सोचकर खोला बक्सा, निकला अजगर, बिहार-झारखंड बॉडर पर आया चौकाने वाला मामला

जमशेदपुर के डीसी के मुताबिक कई लोगों की फंसे होने की आशंका है ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now