- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

देवघर में सड़क दुर्घटना के बाद बवाल, क्रशर प्लांट के गोदाम और ट्रैक्टर को लगाई आग

देवघर में सड़क दुर्घटना के बाद बवाल, क्रशर प्लांट के गोदाम और ट्रैक्टर को लगाई आग

देवघरः सारठ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। नाराज लोगों ने क्रशर प्लांट को चारों ओर से घेर लिया इसके बाद उसके स्टोर रूम और गाड़ियों में आग लगा दी। चार थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।खागा पुलिस, सारठ पुलिस, चितरा पुलिस और पालाजोरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

होटल की मालकिन का नौकर पर आ गया दिल, 3 बच्चों की मां अपने 19 साल के प्रेमी के पीछे आ पहुंची गिरिडीह

deoghar news truck burnt after road accident news
शनिवार दोपहर सिरसिया पहाड़ी के पास महेशबथान गांव के एक बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों को शक हुआ कि युवक की मौत महेशबथान क्रशन के वाहन की चपेट में आने से हुई है। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उस रोड़ से गुजरने वाली सिरसिया क्रशर प्लांट के ट्रैक्टर में आग लगा दी। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण पास में स्थित सिरसिया क्रशर को घेर लिया और क्रशर के स्टोर रूम समेत वहां खड़े वाहनों में आग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद 4 थानों की पुलिस ने मिलकर स्थिति को नियंत्रित किया।

See also  हजारीबाग में तेज रफ्तार स्कार्पियों ने दो युवकों को कुचला, अस्पताल के रास्ते में हो गई मौत, नाराज लोगों ने किया हंगामा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now