डेस्कः कहने है न कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है, न ही उंच-नीच का कोई भेदभाव ही होता है और न ही भाषा की कोई दीवार होती है। ऐसे ही एक छोटी सी लव स्टोरी झारखंड के लड़के और केरल की महिला के बीच देखनो को मिला। जहां अपने से छोटे उम्र के लड़के को एक महिला दिल दे बैठी और ढ़ाई हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर करते हुए केरल से झारखंड आ गई।
बिहार में 2000 सांपों को बचाने वाले जय सहनी को कोबरा ने काटा, जानिये कैसे हुई दर्दनाक मौत
दरअसल, गिरिडीह जिले के खोरी महुआ अनुमंडल स्थित बैरिया के निकट सोना पहाड़ी का रहने वाला सरफुद्दीन केरल के एक होटल में काम करता था। होटल में मजदूरी करने के दौरान होटल की मालकिन सजना जो तीन बच्चों की मां उसका दिल सरफुद्दीन पर आ गया। अपने से उम्र में छोटे लड़के और अपने स्टॉफ को दिल देने के बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा।
किराए पर आधा बिस्तर देती है महिला, बगल में सो सकता है कोई भी, बस माननी पड़ती है ये शर्तें
सरफुद्दीन अपने मालकिन का चहेता हो गया, हर काम के लिए सजना अन्य कर्मचारियों की जगह सरफुद्दीन न को ज्यादा महत्व देने लगी। सरफुद्दीन भी अपने मालकिन की हर बात मानने लगा। नौकर और मालकिन के बीच प्यार की जानकारी मालिक को हुई तो सजना के पति ने उसे घर से निकाल दिया। सजना घर से निकलने के बाद भी सरफुद्दीन के संपर्क में रही।
देवघर में पत्नी पर पति की पिटाई का आरोप, गुंडे भेजकर ससुराल के घर को तोड़वाया, VIDEO हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल
सरफुद्दीन ने अपने घर का पता सजना को बताकर उसे कोडरमा में रहने को कहा। महिला केरल से कोडरमा आकर होटल में रही। चार दिनों तक सजना ने सरफुद्दीन का इंतजार किया। सरफुद्दीन ने सजना से इस बीच में कोई संपर्क नहीं किया। इसके बाद सजना उसके गिरिडीह स्थित घर पहुंच गई।
House Arrest शो पर भारी बवाल के बाद एक्शन, ULLU ऐप ने हटाए सारे एपिसोड, NCW ने भेजा समन
जैसे ही सजना सरफुद्दीन के घर पहुंची आसपास के लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। सजना की भाषा वहां कोई समझ नहीं पा रहा था और न ही सजना उनकी भाषा समझ पा रही थी। वो सिर्फ मलयालम भाषा समझती थी जिस वजह से बहुत परेशानी हुई। सजना अपनी भाषा में बोली कि यहां मैं मम्मी के यहां सेफ्टी हूं। जब तक सरफुद्दीन नहीं आएगा तब तक में उसी के घर पर हीं रहूंगी। बहरहाल सरफुद्दीन परिवार जनों के संपर्क से बाहर बताया जा रहा है।




