पाकिस्तान के PM का यूट्यूब चैनल भारत में बैन, 24 घंटे में भारत के हमले का दावा करने वाले मंत्री तरार का X अकाउंट ब्लॉक

पाकिस्तान के PM का यूट्यूब चैनल भारत में बैन, 24 घंटे में भारत के हमले का दावा करने वाले मंत्री तरार का X अकाउंट ब्लॉक

डेस्कः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव और दूरी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच भारत सरकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल भारत में बैन कर दिया गया। भारत की ओर ब्लॉक किये गये यूट्यूब चैनल पर एक मैसेज दिख रहा है कि ये कॉन्टेंट राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकारी आदेश के कारण इस देश में वर्तमान में उपलब्ध नहीं है। अधिक जानकारी के लिए गूगल ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट देखें।

Tik Tok ने यूजर्स का डाटा भेजा चीन, अब देने पड़ेंगे 50 खरब 72 अरब रुपए से ज्यादा का जुर्माना
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। इसके साथ ही तरार की प्रोफाइल पिक्चर और कवर इमेज भी गायब हो गई है। तरार ने बुधवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि पाकिस्तान के पास ‘पुख्ता खुफिया जानकारी’ है कि भारत अप्रैल 22 को हुए पहलगाम आतंकी हमले को आधार बनाकर अगले 24 से 36 घंटों के भीतर पाकिस्तान पर सैन्य हमला कर सकता है। उन्होंने गीदड़भभकी भी दी थी कि अगर भारत ने कोई आक्रामक कदम उठाया, तो पाकिस्तान निर्णायक जवाब देगा और क्षेत्रीय हालात बिगड़ने की जिम्मेदारी भारत पर होगी।

screenshot 2025 05 03 035606

House Arrest शो पर भारी बवाल के बाद एक्शन, ULLU ऐप ने हटाए सारे एपिसोड, NCW ने भेजा समन

कौन-कौन से यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए गए?

Dawn News, Irshad Bhatti, SAMAA TV, ARY NEWS, BOL NEWS, Raftar, The Pakistan Reference, Geo News, Samaa Sports,GNN, Uzair Cricket, Umar Cheema Exclusive, Asma Shirazi, Muneeb Farooq, SUNO News और Razi Naama

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now