अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष से झाड़ा पल्ला, उपराष्ट्रपति JD वेंस ने कहा इससे हमारा लेना-देना नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 9, 2025

JD vance on india pakistan conflict

डेस्कः भ अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD वेंस ने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित संघर्ष को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। फॉक्स न्यूज़ को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अमेरिका इस टकराव में हस्तक्षेप नहीं करेगा क्योंकि यह युद्ध “मूल रूप से हमारा मामला नहीं है”।

JD वेंस ने कहा, “हम इन दोनों देशों को थोड़ा शांति की ओर प्रोत्साहित कर सकते हैं, लेकिन हम एक ऐसे युद्ध के बीच में नहीं कूदेंगे जिसका अमेरिका से कोई सीधा लेना-देना नहीं है। हम इस मामले को कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से ही सुलझाने की कोशिश करेंगे।”

जेडी वेंस ने ये भी कहा कि दोनों देश परमाणु संपन्न हैं, और उनके बीच लंबे समय से सीमा विवाद और आतंकवाद को लेकर तनाव बना हुआ है। वेंस ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका न तो किसी पक्ष को मजबूर कर सकता है कि वे हथियार डाल दें, और न ही किसी एक का साथ देगा।

See also  कोडरमा में हाथियों ने कई घरों को किया तबाह, तारा घाटी में फसलों को पहुंचाया भारी नुकसान

Operation Sindoor Day 3: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या में बहावलपुर का लिंक, विदेश सचिव ने बताया कौन है अहमद उमर शेख

झारखंड के सरकारी डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल, मंत्री इरफान अंसारी ने कहा-जरूरत पड़ी तो खुद बॉडर पर जाऊंगा 

India-Pakistan War Situation News:पाकिस्तान के हमले में दो मासूम बच्चों की मौत, चार जवान घायल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now