मंत्री दीपक बिरूवा के करीबी कारोबारियों के दो ठिकानों पर रेड, जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से मचा हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 3, 2025

मंत्री दीपक बिरूवा के करीबी कारोबारियों के दो ठिकानों पर रेड, जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से मचा हड़कंप

चाईबासाः झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बिरूवा के करीबी और झारखंड खैनी के पार्टनर नितिन प्रकाश और पंकज चिरानियां के घर पर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने छापेमारी की है। छह गाड़ियों में सवार होकर विभाग की दो टीम शुक्रवार दोपहर तीन बजे चाईबासा पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी।

02 05 2025 chaibasa news 4 23929958

यात्री ने विमान का आपातकालीन दरवाजा खोला, मचा हड़कंप, रांची से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट
कारोबारी पंकज चिरानियां के यूरोपीय क्वार्टर स्थित आवास और नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास पर जीएसटी इंटेलिजेंस की दो अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। छापेमारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। झारखंड खैनी के पार्टनर नितिन प्रकाश और पंकज चिरानियां के चाईबासा और आदित्यपुर में कई और कारोबार है। इनकी राइस मिल, चना दाल, सत्तू और बेसन की फैक्ट्री है। किस व्यापार को लेकर जीएसटी इंटेलिजेंस ने छापेमारी की है इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल को लिखी चिट्ठी, जातिगत जनगणना-2027 में सरना धर्म कोड को शामिल करने की रखी मांग

chaibasa 21

देवघर में पत्नी पर पति की पिटाई का आरोप, गुंडे भेजकर ससुराल के घर को तोड़वाया, VIDEO हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल
नितिन प्रकाश झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा के बेहद करीबी माने जाते है। बताया जा रहा है कि आयकर की अलग अलग टीम रांची, चाईबासा, दुर्गापुर आदि जगह से आई है।टीम डिजिटल दस्तावेज भी खंगाल रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कहां से क्या बरामद हुआ है? सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी ठिकानों में तैनात की गई है ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now