- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गैरेज मिस्त्री के बेटे ने कर दिया कमाल, ICSE बोर्ड परीक्षा में बना लोहरदगा जिला का टॉपर

लोहरदगा :प्रतिभा ना ही संपन्नता और ना ही साधन की मोहताज है। लक्ष्य अगर निर्धारित हो तो मंजिल आसान हो जाती है। बुधवार को आईसीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हुआ। जिले के एकमात्र आईसीएसई विद्यालय लिवेंस अकादमी के शत-प्रतिशत बच्चे परीक्षा में सफल रहे। जिनमें शहरी क्षेत्र के राहतनगर निवासी गैराज मिस्त्री परवेज आलम और गृहणी शहनाज परवीन के पुत्र रयान परेवज ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी सफलता पर सिर्फ रयान का परिवार ही नहीं, स्कूल प्रबंधन और जिलेवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

rayan 1

रयान का कहना है कि उनका लक्ष्य नीट की तैयारी कर डॉक्टर बनना है। वे डॉक्टर बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना चाहता है। रयान ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने चाचा एवं शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी को प्रयासों और हमेशा सपोर्ट करने के कारण आज वह इस मुकाम पर पहुंचा है। रयान की बहन भी विगत वर्ष आइसीएसई बोर्ड में द्वितीय जिला टॉपर बनी थी। वर्तमान में वह जीटीपीएस विद्यालय से 12वीं का परीक्षा दे चुकी है।

See also  सुखदेव भगत ने जिला विकास समन्वय समिति एवं अनुश्रवण समिति की बैठक अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा-विकास कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

WhatsApp Image 2025 04 30 at 18.48.05 dce281b8

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now