राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन; R&AW प्रमुख आलोक जोशी बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2025

File Photo of NSA

नई दिल्ली:  पहलगाम टेरर अटैक के बाद मोदी सरकार सुरक्षा मामलों को लेकर बड़े फैसले ले रही हैं ।  सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। पूर्व R&AW प्रमुख आलोक जोशी को इस बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पी.एम. सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी. वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त IFS हैं।

NSAB का मुख्य कार्य है दीर्घकालिक रणनीतिक विश्लेषण करना और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) को सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर सलाह, सुझाव और नीति विकल्प उपलब्ध कराना। बोर्ड उन मामलों पर सिफारिश करता है जिन्हें NSC द्वारा विचारार्थ भेजा गया हो।

नए बोर्ड के सदस्य इस प्रकार हैं:

  • एयर मार्शल पीएम सिन्हा (सेवानिवृत्त), पूर्व वेस्टर्न एयर कमांडर

  • लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह (सेवानिवृत्त), पूर्व साउदर्न आर्मी कमांडर

  • रियर एडमिरल मोंटी खन्ना (सेवानिवृत्त)

  • राजीव रंजन वर्मा, सेवानिवृत्त IPS अधिकारी

  • मनमोहन सिंह, सेवानिवृत्त IPS अधिकारी

  • बी. वेंकटेश, सेवानिवृत्त IFS अधिकारी

See also  'मोदी के बजट में आदिवासियों के लिए कुछ नहीं' सेरेंगसिया के शहीदों याद करते हुए हेमंत ने कह दी बड़ी बात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now