Vaibhav Suryavanshi ने रच दिया तूफानी इतिहास; 14 वर्ष की उम्र में 35 गेंदों पर सैंचूरी, तेजस्वी, जेडीयू ने दी बधाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

vaibhav suryavanshi century

राजस्थान रॉयल्स के Vaibhav Suryavanshi ने रच दिया तूफानी इतिहास; 14 वर्ष की उम्र में 35 गेंदों पर सैंचूरी लगा कर वैभव सूर्यवंशी ने साबित कर दिया है कि क्रिकेट का सुपरस्टार वही है ।

वैभव सूर्यवंशी ने बना दिया रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचते हुए एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अब टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। महज 14 साल और 32 दिन की उम्र में शतक जड़कर उन्होंने महाराष्ट्र के विजय झोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 18 साल 118 दिन की उम्र में शतक लगाया था।

See also  लालू-राबड़ी ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस की,अब तेजस्वी ने भी लौटाई सिक्योरिटी

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिए रिकॉर्ड

वैभव ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी ठोका, जो सिर्फ क्रिस गेल के 30 गेंदों में बनाए गए रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रहा। राजस्थान रॉयल्स की पारी के चौथे ओवर में उन्होंने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की गेंदों पर तीन छक्के और दो चौके जड़ते हुए 28 रन बटोरे। इसके बाद डेब्यू कर रहे करीम जनत के एक ओवर में उन्होंने 30 रन ठोक दिए।

fastest century in ipl

युसुफ पठान ने वैभव को दी बधाई

इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी के बेटे हसन इसाखिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 15 साल 360 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

See also  T20 World Cup 2024 IND vs SA Final: भारत दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर बना वर्ल्ड चैंपियन, 11 सालों बाद ICC ट्राफी पर किया कब्जा, राष्ट्रपति, पीएम मोदी, राहुल गांधी, चंपाई सोरेन और हेमंत सोरेन ने दी बधाई

युवराज सिंह ने तारीफों के पुल बांधे


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now