पहलगाम आतंकी हमले के बाद संसद की रक्षा मामलों की समिति की बैठक, राहुल गांधी भी मौजूद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

Parliamentary Standing Committee on Defence

नई दिल्लीः पहल्गाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद देश की सुरक्षा तैयारियों को लेकर हलचल तेज है। इसी कड़ी में  संसद की रक्षा मामलों की स्थायी समिति की बैठक  चल रही है ।  इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात कर सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।

जवाबी हमले के लिए मंथन?

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब एक दिन पहले ही रक्षा मंत्री को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने पहल्गाम हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर उठाए गए कदमों पर विस्तार से जानकारी दी थी। तीन दिन पहले संसद भवन परिसर में इस आतंकी हमले को लेकर सर्वदलीय बैठक भी हुई थी, जिसकी अध्यक्षता खुद रक्षा मंत्री ने की थी।

See also  बालू वाहनों को जब्त नहीं करेगी पुलिस, घाटों की निविदा प्रक्रिया 15 दिनों में होगी शुरू-बादल

22 अप्रैल को हुआ था हमला

22 अप्रैल को पहलगा के बैसारन घास के मैदान में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। यह हमला क्षेत्र में 2019 के पुलवामा हमले के बाद सबसे घातक माना जा रहा है।

एनआईए कर रही है जांच

हमले के बाद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीमें मौके पर मौजूद हैं और सबूत जुटाने में जुटी हैं। सेना ने भी बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर आतंकियों को पकड़ने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

CCS की हो चुकी है बैठक

23 अप्रैल को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की भी बैठक हुई थी, जिसमें हमले की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई गई थी और आतंकियों के सीमा पार नेटवर्क पर भी चर्चा हुई थी। बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि यह हमला केंद्र शासित प्रदेश में लोकतांत्रिक चुनावों की सफलता और आर्थिक प्रगति को रोकने के इरादे से किया गया।

See also  इरफान अंसारी की गोद में बच्चे कर दिया पेशाब, देखिये फिर मंत्री ने क्या दिया रिएक्शन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now