पहलगाम टेरर अटैक पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा से गूंज-‘खून का बदला खून’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

jammu kashmir

जम्मू: पहलगाम टेरर अटैक के बाद जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र शुरु हो गया है। सुरेंद्र चौधरी ने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकी हमले की निंदा की है । मीडिया से अपील की गई है विभाजनकारी बातों से बचा जाए । भारत सरकार से मांग की गई है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को जो दूसरे प्रदेशों में रह रहे हैं उनकी सुरक्षा की जाए । मीडिया हाउसेस से भी गुजारिश की गई है  वो संयम बरते । 

सुरेंद्र कुमार चौधरी ने क्या कहा ?

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शहीद आदिल हुसैन को श्रद्धांजलि देते स्पीकर ने कहा कि उन्होंने अपनी जान देते हुए पर्यटकों की जान बचाने की कोशिश की ।

उप मुख्यमंत्री  सुरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की मेहमाननवाजी ऐसी है जहां शेर और बकरी ने एक घाट पर पानी पीया था । कुछ लोग ऐसे हैं जो जम्मू-कश्मीर के भाईचारे पर नजर लगाना चाहते हैं । लोगों ने अपना भाईचारा नहीं खोया। महात्मा गांधी ने भी कहा था कि रोशनी कहीं नजर आती है तो जम्मू-कश्मीर से आती है ।

See also  रांची की जया ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया भारत का मान, श्रीलंका के इस कार्यक्रम में किया प्रतिनिधित्व

आदिल हुसैन की शहादत को श्रद्धांजलि

शहीद आदिल हुसैन की शहादत को भी हम नहीं भूल सकते हैं । हम दुआ करते हैं कि ये आखिरी हमला होना चाहिए । मैं जिस पार्टी से मैं आता हूं उस पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता शहीद हुए ।

गुलाम अहमद मीर का बयान

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहला मौका था जब बिना किसी फतवा के तमाम दलों और लोगों ने दुकानें बंद की। विरोध किया । आतंकियों ने देश में अफरा-तफरी का एजेंडा दिया ।

सूरक्षा में चूक कैसे हुई ?

सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र के पास है इसलिए चूक को पर्दे में नहीं रखा नहीं जाना चाहिए । इतनी भीड़ बैसरन लोग पहुंच रहे थे तो सिक्यूरिटी लैप्स हुई । क्या हमारे अंदर तो नहीं बैठे ऐसे लोग जो इस तरह की वारदात को अंजाम देने में मदद की ।

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 24 अप्रैल को आदेश जारी करते हुए जम्मू-कश्मीर विधान सभा के सभी माननीय सदस्यों को 28 अप्रैल 2025 को सुबह 10:30 बजे जम्मू में एकत्र होने का निर्देश दिया है। यह आदेश जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 18(1) के तहत जारी किया गया है।

See also  चंपाई कैबिनेट में पुराने मंत्री ही होंगे रिपीट, नये मंत्री के रूप में बसंत सोरेन की कैबिनेट में होगी इंट्री

पटना में तेज रफ्तार इनोवा ने 17 लोगों को रौंदा, 7 लोगों की हालत गंभीर, शराब के नशे में कारोबारी का बेटा चला रहा था कार

हाय रे बेरोजगारीः चौकीदार बनने के लिए 10वीं पास थीं योग्यता, MA, NET , PhD वालों ने भी दी परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now