हाय रे बेरोजगारीः चौकीदार बनने के लिए 10वीं पास थीं योग्यता, MA, NET , PhD वालों ने भी दी परीक्षा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

हाय रे बेरोजगारीः चौकीदार बनने के लिए 10वीं पास थीं योग्यता, MA, NET , PHD वालों ने भी दी परीक्षा

रांचीः झारखंड में बेरोजगारी का आलम यह है कि चौकीदार की नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की लंबी लाइन लग गई। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 10वीं पास की योग्यता रखी गई थी लेकिन परीक्षा देने एमए, नेट और यहां तक ही पीएचडी किये हुए छात्र पहुंच गये। ग्रेजुएशन, पीजी करने वाले छात्रों को सरकारी नौकरी नहीं मिल रही है तो वो चौकीदार की नौकरी के लिए कसमकस कर रहे है।

छात्र को परीक्षा से उठाकर मुर्गा कटवाया, सरकारी स्कूल में चौकाने वाली घटना, टीचर निलंबित
राज्य में कोई बड़ी इंडस्ट्री नहीं आने, कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं शुरू होने की वजह से डिग्री धारी युवा भटक रहे है। कई युवा अपने योग्यता के अनुसार नौकरी नहीं मिलने पर इधर उधर भटक रहे हैं। सरकारी नौकरी की चाहत में चौकीदार के नौकरी की लाइन में लग गये है। इसका ताजा उदाहरण रांची में रविवार को हुए चौकीदार नियुक्ति परीक्षा के केंद्रों पर देखने को मिला। शहर में बने 15 परीक्षा केंद्रो पर परीक्षार्थियों की अच्छी खासी भीड़ जमा हुई। पुरूलिया रोड़ स्थित उर्सुलाइन स्कूल में परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्रों ने परीक्षा देने के बाद खुलकर अपनी बातें रखी।

See also  भाजपा को मिल सकती है पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, रेस में हैं ये 3 नाम

बिहार के 26 जिलों में बारिश-वज्रपात का रेड अलर्ट, झारखंड में भी तापमान में हुई भारी गिरावट
परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि वो परीक्षा देकर खुश है क्योंकि हमलोग पीजी-पीएचडी कर चुके है और हमें परीक्षा में 10वीं स्तर के सवाल मिले थे। परीक्षा देने आये ज्यादा परीक्षार्थी पीजी, पीएचडी, नेट वाले मिले। परीक्षार्थियों ने बताया कि उनकी उम्र निकलती जा रही है, उनके स्तर की नौकरी अबतक नहीं मिली। अब चौकीदार परीक्षा देकर हमें उम्मीद है कि हमें नौकरी मिल जाएगी।

JNU छात्रसंघ चुनाव में वामपंथियों के गढ़ में AVBP ने लगाई सेंध, वैभव मीणा बने संयुक्त सचिव, AISA के नीतीश अध्यक्ष चुने गये
रांची में कुल 295 पदों पर चौकीदार की नियुक्ति होगी। इसके लिए कुल 6672 परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था, लेकिन इसमें मात्र 4978 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हो पाए। 1672 आवेदक परीक्षा में अनुपस्थित रहे। मतलब एक पद के लिए 17 दावेदार है। अभ्यर्थियों ने बताया कि 10वीं पास योग्यता वाले नौकरी के लिए भी करीब 70 प्रतिशत उम्मीदवार ग्रेजुएट और पीजी या उससे उपर के हैं।

See also  CCL कर्मी ने मां को घर में बंद कर पत्नी, सास-ससुर को लेकर गया महाकुंभ, 3 दिन बाद पड़ोसियों ने ताला तोड़कर बाहर निकाला

खाटू श्याम पहुंची युवती होटल में गई टॉयलेट, 6 मिनट बाद निकली बाहर, बोली- ‘दो घंटे तक…’
चौकीदार परीक्षा से लिए योग्यता जो मांगी गई थी

सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों/बोर्ड से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

– अभ्यर्थी का चरित्र अच्छा हो एवं आपराधिक इतिहास न हो, इस आशय का नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।

– अभ्यर्थियों को आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि तक मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान/बोर्ड से दसवीं उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

– चौकीदार के पद पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशन की तिथि तक न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष होना अनिवार्य है।

– अभ्यर्थी को संबंधित बीट क्षेत्र का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा, जिस बीट की रिक्ति के विरुद्ध वे आवेदन कर रहे है।

– अभ्यर्थी को साइकिल चलाने का ज्ञान आवश्यक होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now