बिहार के 26 जिलों में बारिश-वज्रपात का रेड अलर्ट, झारखंड में भी तापमान में हुई भारी गिरावट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2025

रांची सहित नौ जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना, ओला और आंधी का भी अलर्ट

डेस्कः बिहार में मौसम ने खतरनाक तरीके से करवट ली है। रविवार को बिहार झारखंड के कई जिलों तेज हवा, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। 28 अप्रैल को यह बिहार में विकराल रूप ले सकता है। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने इस सीजन में अबतक का सबसे बड़ा हाई अलर्ट जारी किया है।

शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, हीना शहाब की घोषणा के बाद सीटिंग RJD विधायक के टिकट पर संकट
बिहार के 26 जिलों में रेड अलर्ट और पूर्णिया-सहरसा में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और आम लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गयी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और ठकना गिरने की संभावना है। किसी भी आपदा स्थिति में विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0612-22942 या टोल फ्री नंबर 1077 पर तत्काल संपर्क करने को कहा गया है।

See also  बिहार में पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, 20 दिन से लापता युवक की मौत से भड़के लोग

JNU छात्रसंघ चुनाव में वामपंथियों के गढ़ में AVBP ने लगाई सेंध, वैभव मीणा बने संयुक्त सचिव, AISA के नीतीश अध्यक्ष चुने गये
मौसम विज्ञानी आशीष कुमार ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में उच्च दवाब का केंद्र बदलने से हालात बिगड़े हैं। अब वहां से भारी मात्रा में नमी बिहार से गुजर रही ट्रफ लाइन ने भी अस्थिरता बढ़ा दी है। इसके कारण बारिश, तेज हवा और ठनका जैसी घटनाओं में तेजी आ सकती ह। कैमूर, रोहतास, मधुबनी, बांका, जमुई, गया, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, अरवल, औरंगाबाद, बक्सर, गोपालगंज, खगड़िया, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, नवादा, समस्तीपुर, शेखपुरा, सिवान, वैशाली, सारण और पश्चिमी चंपारण में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पाकिस्तान आर्मी चीफ के बाद अब बिलावल भुट्टो के परिवार ने छोड़ा देश, भागकर पहुंचे कनाडा
झारखंड में राजधानी रांची सहित कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार सुबह से ही दिखने लगा था। आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलने लगी। कई जिलों हल्की बारिश होने के बाद अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी हो गई। रांची का अधिकतम तापमान में भी 8.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रही जो सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस कम है। तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

See also  बिहार में ठंड से राहत नहीं, मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक के लिए जारी की चेतावनी

रांची में युवक-युवतियां ले रहे थाईलैंड का मजा! बार में हुई छापेमारी तो मच गई खलबली, नशे में धूत लड़कियां पुलिस से उलझी
मौसम विभाग ने 28 से 30 अप्रैल तक राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 28 और 29 अप्रैल को तेज हवा, गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 अप्रैल को कुछ जिलों में तेज हवा और वज्रपात के साथ दक्षिणी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। एक मई को रांची सहित अन्य जगहों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now