- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

अलीगढ़ में सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर करणी सेना ने किया अटैक, बाल-बाल बचे

ramjilal suman convey attack

अलीगढ़: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को गभाना टोल प्लाजा के पास हमला किया गया। राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद करणी सेना और क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर सुमन के काफिले पर टायर फेंके, जिससे काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं और अफरा-तफरी मच गई।

करणी सेना ने फेंके टायर

घटना के बाद सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा, “यहां पुलिस प्रशासन ने हमें रोका है। मामला बेहद गंभीर है। बुलंदशहर में दलित उत्पीड़न की छह घटनाएं सामने आई हैं। प्रदेश में दलित समुदाय के खिलाफ अपराध बढ़े हैं — नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, बारातों को रोका जाना और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाना आम हो गया है।”

यूपी सरकार पर लगाया आरोप

हमले के बाद अलीगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सांसद सुमन को सुरक्षा प्रदान कर आगरा रवाना किया। उन्हें हाथरस सीमा तक पुलिस सुरक्षा में पहुँचाया गया। उल्लेखनीय है कि राणा सांगा को लेकर राज्यसभा में दिए गए बयान के बाद से करणी सेना सहित अन्य संगठनों का विरोध बढ़ता जा रहा है। आगरा स्थित सुमन के आवास पर भी करणी सेना कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी।

See also  कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के ऐश पौंड में फंसे दो हाथी, ड्रोन कैमरे से हाथियों के मूवमेंट पर नजर, रेस्क्यू के लिए बंगाल से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई

सांसद ने जताई जान का खतरा, हाईकोर्ट और राज्यसभा उपसभापति को लिखा पत्र

आवास पर हमले के बाद सपा सांसद ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट और राज्यसभा के उपसभापति को पत्र लिखा है। उनकी सुरक्षा के मद्देनज़र अब उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now