पाकिस्तान 2025 में हो जाएगा खत्म! होंगे टुकड़े 4 , ‘यही मोदी की गारंटी है’ -BJP सांसद निशिकांत दुबे का दावा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2025

पाकिस्तान 2025 में हो जाएगा खत्म! होंगे 4 टुकड़े, 'यही मोदी की गारंटी है' -BJP सांसद निशिकांत दुबे का दावा

रांचीः देवघर के महेशमारा हाल्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने आये गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने दावा किया है कि पाकिस्तान नाम का देश दुनिया के नक्शे से खत्म हो जाएगा, यही नहीं उन्होने कहा कि पाकिस्तान के चार टुकड़े होंगे।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर चित्रा त्रिपाठी और नेहा राठौर आमने-सामने, सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़ गई दोनों 
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 के बाद इस पृथ्वी पर से पाकिस्तान नाम का देश खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान ने जो हमारा हिस्सा लिया है कश्मीर का वो तो हमारा है, वो हम वापस लेंगे ही। लेकिन पाकिस्तान खंडित होकर एक देश बनेगा जिसका नाम होगा ब्लूचिस्तान, दूसरा देश होगा जिसका नाम होगा पख्तुलिस्तान और तीसरा देश होगा जिसका नाम होगा जिसका नाम होगा पंजाब, ये चार भागों में बंटेंगे। इसको चार भागों में 2025 में विभक्त करने का माननीय मोदी जी ने नहीं किया तो आप लोग कहियेगा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठा आश्वासन देते है, पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। यहीं मोदी की गारंटी है, यही विश्वास है इसी कारण से वो तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने है।

See also  होली पर दो साल बाद उल्लास-उमंग का माहौल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमकर खेली होली

 

पहलगाम की घटना से हर भारतीय का खून खौल रहा है; मन की बात में बोले पीएम मोदी, निर्णायक लड़ाई का वक्त आ गया
निशिकांत दुबे ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला से ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता। सौभाग्य से भारत का नेतृत्व एक ऐसे व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है जिसे देश के 140 करोड़ जनता का समर्थन प्राप्त है, पूरी दुनिया उन्हे एक मजबूत प्रधानमंत्री के रूप में देखती है। उन्होने बिहार में कहा है कि हम आतंकियों की जमीन छीन लेंगे, इससे उनके अंदर के गुस्से को समझा जा सकता है। लश्कर ए तैयबा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के लगातार संपर्क में है। आतंकी घुसपैठ रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश की सीमा को सुरक्षित करना जरूरी है। 1996 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा गंगा के पानी के लिए किया गया समझौता गलत था। बिहार के सीएम नीतीश कुमार लगातार यह कहते रहे हैं। पश्चिम बंगाल के सीएम ने तीस्ता जल समझौते का विरोध किया। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ब्रह्मपुत्र के पानी को बांग्लादेश में जाने का विरोध किया। हम कब तक सांपों को पानी पिलाते रहेंगे? सांपों को कुचलने का समय आ गया है। पूरे देश को पीएम और गृह मंत्री पर भरोसा है। यह काम जल्द ही होगा।

पाकिस्‍तानियों को भारत छोड़ने का अंतिम दिन आज, 3 दिन में 294 लौटे, झारखंड में सात पाक नागरिक लॉंग टर्म वीजा पर

पहलगाम आतंकी हमले की एक बड़ी वजह सुरक्षा में चूक और पर्यटकों के लिए सुरक्षा इंतजाम नहीं होना माना जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के माध्यम से निशिकांत दुबे पर भी निशाना साधा गया था। इंडियन एक्सप्रेस ने खबर प्रकाशित की थी कि पहलगाम हमले से 10 दिन पहले निशिकांत दुबे ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह कश्मीर के गुलमर्ग में भारी सुरक्षा के बीच मनाया था। इस हाईप्रोफाइल पार्टी में सुरक्षा के इंतजाम ऐसे थे कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता था। इस खुलासे से ये बात निकलकर सामने आई कि एक बीजेपी सांसद के वीआईपी पार्टी के लिए सुरक्षा मुहैया कराई गई लेकिन आम पर्यटकों के लिए सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था। इस खुलासे के बाद विपक्षी पार्टियों ने निशिकांत दुबे पर जमकर निशाना साधा था। निशिकांत दुबे के इस बयान पर भी निशाना साधा गया था जिसमें उन्होने कहा कि मै अब कलमा पढ़ना सीख रहा हूं, इस बयान पर उनके विरोधियों ने तंज कसते हुए कहा कि क्या अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर वो कलमा पढ़कर गये थे।

कश्मीर में निशिकांत दुबे की शादी की सालगिरह को लेकर सोशल मीडिया पर मचा है बवाल…इस तरह पहलगाम से जोड़ रहे हैं लोग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now