बदल गया मौसम का मिजाज, 30 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेज अलर्ट

झारखंड में ठनका गिराने से 5 की मौत, आज भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना

रांचीः साक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण शनिवार को झारखंड के बोकारो, धनबाद, सिंहभूम सहित अन्य इलाकों में मौसम ने करवट बदल ली। बहरागोड़ा में हल्की बारिश भी हुई। वहीं राजधानी रांची में में घने बादल मंडराते दिखें। रविवार को भी हल्की ठंड़ी हवा के साथ रांची के आसमान में बादल मंडराते नजर आये।

युवती के अगवा करने के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, कई घरों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव
मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल से राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में मौसम में बदलाव होगा। मौस विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 27 और 28 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश, आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। इसे देखते हुए रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में तेज हवा व मेघगर्जन के अनुमान है।

WhatsApp Image 2025 04 27 at 14.14.14 bcf19785

रांची के एक मॉल में गर्ल फ्रेंड के लिए किटकैट चोरी करते पकड़े गये तीन युवक, बाहर निकलते समय सुरक्षा गार्ड ने पकड़ा
28 अप्रैल को 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि 29 अप्रैल को कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, सरायकेला-खरसावां पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। 30 अप्रैल को पूरे राज्य में तेज हवा व मेघगर्जन की संभावना है। इस दिन पूरे राज्य में येला अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में हुए बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट होगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now