- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लोहरदगा में अंजुमन इस्लामिया ने निकाला विरोध मार्च, आतंकवाद का पुतला फूंककर पहलगाम आतंकी हमले का जताया विरोध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2025

लोहरदगा में अंजुमन इस्लामिया ने निकाला विरोध मार्च, आतंकवाद का पुतला फूंककर पहलगाम आतंकी हमले का जताया विरोध

लोहरदगा : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दर्जन से अधिक पर्यटकों की नृशंस हत्या की घटना के विरोध में शनिवार की शाम अंजुमन इस्लामिया ने विरोध मार्च निकालकर आतंकवाद का पुतला फूंका। अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी और सचिव शाहिद अहमद बेलू के नेतृत्व में अंजुमन कार्यालय के समीप से आतंकवाद के पुतला के साथ विरोध मार्च निकालकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौके-चौराहों से होते हुए पावरगंज पहुंचे। जहां आतंकवाद का पुतला फूंका। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मारे गए सभी पर्यटकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि दी।

2 8

पहलगाम टेरर अटैक के बाद झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई: धनबाद से ISIS और HuT से जुड़े 4 संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

मौके पर अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष अब्दुल रउफ अंसारी ने कहा कि इस तरह की आतंकी घटनाओं का उद्देश्य देश में रहने वाले हिंदुओं और मुसलमानों के बीच सौहार्द को बिगाड़ना है। उन्होंने भारतीयों की हत्या करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। अंजुमन इस्लामिया के सचिव शाहिद अहमद बेलू ने कहा कि सरकार आतंकी संगठन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, जिससे कश्मीर घाटी में शांति बहाल हो।

See also  लोहरदगा में भारी बारिश!, निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश

3 5

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर घाटी में मौजूद 14 लोकल टेररिस्ट की लिस्ट तैयार, जाने कौन है सुरक्षा बलों के निशाने पर

उन्होंने सरकार से इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को न बख्शने का आग्रह किया। कहा कि इस तरह के कृत्यों से गंभीरता से निपटा जाना चाहिए और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में नाइब सदर हाजी नईम खान, सैयद आरीफ हुसैन, कोषाध्यक्ष फिरोज शाह, सह सचिव अल्ताफ कुरैशी, अनवर अंसारी, फारूक कुरैशी, सरफुल अंसारी, सरफुद्दीन खलीफा, इरशाद आलम, अली रहमान कुरैशी, इकरामुल अंसारी, रूस्तम अंसारी, दानिश अली, वासिफ कय्यूम, यासीन कुरैशी, सरवर खान, सरफुल अंसारी, नेसार अहमद, सफरूद्दीन खलीफा, इरशाद आलम, अली रहमान कुरैशी, एकरामुल अंसारी, सेराज अंसारी, अरशद अंसारी, कम्मू कुरैशी, जहांगीर कुरैशी आदि मौजूद थे।

4 45 16 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now