गर्ल्स हॉस्टल के बाहर हाथ का इस्तेमाल कर एक शख्स कर रहा था अश्लील हरकत, कैमरे में कैद हुई तस्वीर

रांचीः राजधानी रांची के मनातू स्थित केंद्रीय विश्ववद्यालय झारखंड के गर्ल्स हॉस्टल के बाहर रोजाना एक शख्स आकर गलत हरकत करता है। गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लड़कियों को इशारे करते हुए अनजान शख्स अपने हाथ का इस्तेमाल करते हुए गंदा काम करता है। हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं रोजाना इस मानसिक प्रताड़ना को झेलती है। गुरूवार को इस शख्स को अश्लील हरकत करते हुए कैमरें में कैद कर लिया गया।

1 7

 

ऐसा सामूहिक शौचालय तो आपने सपने में भी नहीं देखा होगा, Video देख नहीं रुकेगी हंसी
अनजान शख्स के अश्लील हरकत करने की तस्वीर कैमरे में कैद होने के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इस मामले पर कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को जब इस मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की तो छात्रों का गुस्सा जवाब दे गया। छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और यूनिवर्सिटी के वीसी और प्रो-वीसी के खिलाफ नारेबाजी की।

WhatsApp Image 2025 04 25 at 20.03.42 ae223fe5

निशिकांत दुबे की गुलमर्ग में हुई हाई-प्रोफाइल पार्टी की चर्चा BJP के अंदर हुई तेज, पहलगाम हमले से 10 दिन पहले भारी सुरक्षा में हुआ था कार्यक्रम
अनजान शख्स द्वारा अश्लील हरकत करने के बाद से हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं शर्मिंदगी का भी एहसास कर रही है और केंद्रीय विश्ववद्यालय झारखंड मैनेजमेंट द्वारा कोई कदम नहीं उठाये जाने को लेकर नाराज और निराश भी है। छात्राओं की मांग है कि महिलाओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम यूनिवर्सिटी कैंपस और उनके हॉस्टल में किया जाए। इससे पहले भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यूनिवर्सिटी में कई बार प्रदर्शन किये गये है। छात्राओं से हुई छेड़खानी को लेकर भी कुछ महीने पहले रांची विश्वविद्यालय कैंपस में प्रदर्शन किया गया था।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now