पहलगाम अटैक की जांच के बीच नया दावाः चश्मदीद ने पहचाना स्केच वाला आतंकी, बोली-उसी ने कराया था खच्चर की सवारी, प्लान A और B की हुई थी बात

पहलगाम अटैक की जांच के बीच नया दावाः चश्मदीद ने पहचाना स्केच वाला आतंकी, बोली-उसी ने कराया था खच्चर की सवारी, प्लान A और B की हुई थी बात

डेस्कः पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच सुरक्षा एजेंसिया कर रही है। दो संदिग्ध स्थानीय आतंकी के घरों को भी सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। इसी बीच यूपी के जैनपुर की रहने वाली एक महिला पर्यटक ने बड़ा सनसनीखेज दावा किया है। उसने कहा है कि हमले से दो दिन पहले 20 अप्रैल को वो भी बैसरन वैली घूमने आई थीं, और सुरक्षा एजेंसी द्वारा जारी किये गये स्केच में दिखे संदिग्ध आतंकी ने उसे खच्चर की सवारी कराई थी।

680b7e9a7055d religion was asked while giving mule ride 252244752 16x9 1

निशिकांत दुबे की गुलमर्ग में हुई हाई-प्रोफाइल पार्टी की चर्चा BJP के अंदर हुई तेज, पहलगाम हमले से 10 दिन पहले भारी सुरक्षा में हुआ था कार्यक्रम
महिला पर्यटन ने दावा किया है कि बातचीत के दौरान हथियार, ब्रेक फेल, प्लान ए, प्लान बी का जिक्र खच्चर की सवारी करने वाले ने किया था। उसने धर्म, धार्मिक स्थल, दोस्तों के धार्मिक पहचान से जुड़ी हुई बातें भी की थी। महिला पर्यटन ने अपने फोन में मौजूद एक फोटो और वॉट्सएप ग्रुप के स्क्रीन शॉट्स भी दिखाएं जिसमें उसके दोस्तों ने इन लोगों को पहचान रहे है। जो फोटो महिला पर्यटक दिखाकर संदिग्ध स्केच वाला आतंकी होने की बात कह रही है उसने मेरून रंग का जैकेट और पजामा पहना हुआ था।

mahailaa kae vaesa maen ghara maen ghausaa yauvaka maan baetai sae kai chaedakhaanai phaira. 37

पाकिस्तान का झंडा सड़क पर बिछा दिया, रांची के मुस्लिम बहुल इलाके में ऐसे हुआ पहलगाम आतंकी हमले का विरोध
महिला पर्यटक ने कहा कि खच्चर राइड कराने वाले शख्स ने उससे पूछा था कि क्या वो अजमेर शरीफ या अमरनाथ यात्रा पर गई है। जब उन्होने बताया कि उसने रजिस्ट्रेशन तो कराया है लेकिन अभी तक वो कभी अमरनाथ यात्रा पर गई नहीं है। इसके बाद उस शख्स ने कहा कि आप रजिस्ट्रेशन नहीं कराईये, जिस दिन जाना हो आप तारीख बता दीजिये, हमारा आदमी आपको लेने आ जाएगा। बातचीत के दौरान जब उसने उस शख्स का मोबाइल नंबर मांगा तो उसने कहा कि उसका फोन बेकार है, बहुत आवाज करता है।

पहलगाम वाले बयान पर सफाई में भी फंसे मंत्री सुदिव्य सोनू, महबूबा मुफ्ती को बना दिया सीएम ?
इसी बीच उस शख्स के फोन पर एक कॉल आया। जिसमें उस महिला पर्यटक का दावा है कि उसने प्लान ए और प्लान बी जैसे कोडेड बातें सुनी। कॉल में कहा गया ‘प्लान A ब्रेक फेल, प्लान B – 35 बंदूकें मैं भेजा हूं, घास में छुपी हैं.’ इसके बाद जब उसे लगा कि वे उसकी बातों को गौर से सुन रही हैं,तो उसने अपनी स्थानीय भाषा में बात करना शुरू कर दिया। महिला पर्यटक का यह भी दावा है कि घटनास्थल पर उस दिन कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और 20 अप्रैल को ही हमला हो सकता था, लेकिन शायद किसी कारण से टल गया। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त इस घटना से डरे हुए हैं और खुलकर सामने नहीं आना चाहते, लेकिन व्हाट्सएप चैट में उन्होंने भी इन लोगों को पहचान लिया है।

पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकी के घर को बम से उड़ाया गया, सुरक्षाबलों ने दूसरे पर चलाया बुलडोजर

680b8695578d6 ganderbal police detains mule driver suspected of pahalgam attack 255647612 16x9 1

महिला पर्यटक के दावे के बाद गांदरबल पुलिस ने मामले की तेजी से जांच की और संदिग्ध खच्चर राइडर को हिरासत में ले लिया।संदिग्ध की पहचान अयाज अहमद जंगल निवासी गोहिपोरा रैजन, गांदरबल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध सोनमर्ग के थाजवास ग्लेशियर पर खच्चर चालक का काम करता है। पुलिस ने संदिग्ध से गहन पूछताछ की है और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now