पहलगाम वाले बयान पर सफाई में भी फंसे मंत्री सुदिव्य सोनू, महबूबा मुफ्ती को बना दिया सीएम ?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 25, 2025

sudivya sonu

रांचीः झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू की जुबान से लगता है देवी सरस्वती नाराज हैं । तभी तो पहले पहलगाम की आतंकी घटना पर हिमाचल के सीएम का इस्तीफा मांग लिया और फिर सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई तो जम्मू -कश्मीर का मुख्यमंत्री किसी और को बना दिया । 

सुदिव्य ने महबूबा मुफ्ती को बना दिया सीएम?

मंत्री सुदिव्य सोनू ने गुरुरवार को झारखंड के लोहरदगा में पहलगाम पर पूछे गए सवाल पर पत्रकारों से कहा कि अपने नागरिकों की सुरक्षा नहीं करने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को इस्तीफा देना चाहिए  । इस बयान पर बवाल मचता देख सुदिव्य सोनू ने सफाई के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और पत्रकारों को ही नैतिकता की पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जब पत्रकार नेताओं का  काम पत्रकारो करने लगे तो नेताओं को पत्रकारों का काम करना पड़ेगा । जवाबदेही के लिए नेताओं से सवाल करनी थी तब एक राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंन सवाल किया महबूबा मुफ्ती और सुखविंदर सिंह सुक्खु  इस्तीफा देंगे । उन्होंने ये भी बताया कि आंतरिक सुरक्षा केंद्र के जिम्मेदारी है क्योंकि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश है ।

See also  ED की टीम दिल्ली में हेमंत आवास पहुंची, सीएम ने 31 जनवरी को दिया है वक्त

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा, बाबूलाल ने कहा शर्मनाक

इतने कन्फ्यूज क्यों है मंत्री जी

जाहिर है सुदिव्य सोनू के जवाब में भी भारी कन्यूफ्यूजन नजर आ रहा हैं । एक तरफ वो पत्रकारों को नैतिकता के पाठ पढ़ा रहे हैं वहीं दूसरी ओर पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों की संख्या से लेकर मुख्यमंत्रियोंं और राज्यों के नाम में भी हेरफेर करते हुए नजर आ रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now