NEET PAPER LEAK का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, STF ने पटना में किया गिरफ्तार

NEET PAPER LEAK का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, STF ने पटना किया गिरफ्तार

पटनाः नीट पेपर लीक 2024 मामले में फरार चल रहे संजीव मुखिया को एसटीएफ ने पटना में गिरफ्तार किया है। संजीव मुखिया उर्फ लूटन पर तीन लाख रुपये का इनाम था। पटना में गुरूवार देर रात उसे अरेस्ट किया गया।

निशिकांत दुबे की गुलमर्ग में हुई हाई-प्रोफाइल पार्टी की चर्चा BJP के अंदर हुई तेज, पहलगाम हमले से 10 दिन पहले भारी सुरक्षा में हुआ था कार्यक्रम
5 मई 2024 को हुए नीट पेपर लीक के बाद से संजीव मुखिया फरार चल रहा था। करीब 11 महीने के बाद एसटीएफ को उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। संजीव मुखिया को NEET पेपर लीक (NEET Exam) मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई और राज से पर्दा उठ सकता है और अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा, बाबूलाल ने कहा शर्मनाक

सूत्रों के अनुसार, EOU की विशेष टीम संजीव मुखिया से पूछताछ कर रही है। 5 मई 2024 को पेपर लीक करने के बाद वह फरार हो गया था। 11 महीने से पुलिस उसे तलाश रही थी। 11 मई 2024 को झारखंड के देवघर से पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक आरोपी चिंटू था, जो संजीव मुखिया का रिश्तेदार है।नेट पेपर और आंसर की PDF फाइल 5 मई की सुबह चिंटू के वॉट्सऐप से लीक हुई थी। लर्न एंड प्ले स्कूल के प्रिंटर से वाईफाई के जरिए कमांड देकर पेपर का प्रिंट लेकर अभ्यर्थियों को रटवाया गया था।

पटना में सांप के जहर वाली सब्जी मिड डे मिल में रसोइये ने परोसा, 200 से अधिक बच्चे हुए बीमार
कौन है संजीव मुखिया?
संजीव मुखया बिहार के नालंदा का रहने वाला है
वह कृषि कॉलेज में तकनीकी सहायक पद पर नौकरी करता है
उसकी मां यशोदा देवी नर्स रह चुकी है
संजीव के पिता जनकिशोर प्रसाद किसान हैं
संजीव की पत्नी ममता विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है
संजीव पर CBI ने दर्ज किया था पेपरलीक का केस
ED ने PMLA का केस दर्ज किया
संजीव का बेटा शिवकुमार भी पेपरलीक मामले में जेल में बंद है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now