- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पहलगाम टेरर अटैक पर पीएम मोदी का बड़ा एलान: आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिला दूंगा

modi in bihar

मधुबनी:  पहलगाम टेरर अटैक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मधुबनी पहुंचे हैं । झंझारपुर की लोहना पंचायत में पंचायती राज दिवस के मौके पर ये सभा आयोजित की गई है। 

PM ModI Live

पहलगाम में जिस बेरहमी से मारा गया है उससे पूरा देश दुखी है । सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है । जिन परिवारजनों का इलाज चल रहा है वे जल्द स्वस्थ्य हो सरकार इसका प्रयास कर रही है । इस आतंकी घटना में कोई बंगाली बोलता था कोई कन्नड़ । कश्मीर से कन्याकुमारी तक आक्रोश एक जैसा है । देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है । जिन्होंने ये हमला किया  उन्हें कहना  चाहता हूं कि उन्हें उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी और मिल कर रहेगी । अब आतंकियों की बची खुची ज़मीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है । एक सौ  चालीस करोड़ भारतीयों की इच्छा शक्ति आतंकी आकाओं की कमर तोड़ कर रख देगी । मैं बिहार की धरती से  ऐलान करता हूं कि कहना चहाता हूं कि उन्हें धरती के आखिकी छोर तक खोज कर मारा जाएगा । हर तरह की कोशिश की जाएगी कि लोगों को इंसाफ मिले । जो मानवता के साथ हैं वो हमारे साथ हैं । जो देश ने इस घटना के बाद जो हमारा साथ दिया उनका धन्यवाद

  • प्रधानमंत्री ने सबसे पहले सभी लोगों को पहलगाम में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने की अपील की
  • पंचायती राज दिवस पर पूरा देश मिथिला से जुड़ा है, बिहार से जुड़ा है
  • विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपए का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है
  • राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
  • बिहार वो धरती है जहां से पूज्य बापू ने सत्याग्रह के मंत्र का विस्तार किया था
  • बिते दशक में दो लाख से ज्यादा पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया
  • साढ़े पाँच लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में बने
  • जमीन विवादों से निपटने के लिए डिजिटलीकरण किया जा रहा है
  • जिविका दीदी की वजह से जीवन बदलाव हुआ है
  • एम्स अब दरभंगा में ही बन रहा है
  • मेडिकल कॉलेज की संख्या दोगुनी हो चुकी है
  • दरभंगा, मधुबनी के लोगों को नमो भारत रैपिड रेल से लाभ मिलेगा
  • बिहार का मखाना दुनिया भर में सुपरफूड के तौर पर पहुंचेगा
See also  गढ़वा से हेमंत सोरेन ने किया चुनावी आगाज, दोबारा बनी सरकार तो महिलाओं को एक लाख देने का किया वादा

 

  • नीतीश कुमार ने कहा कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर में पहलगाम में हुई आतंकी घटना की निंदा की और शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति जताई

 

पीएम मोदी ने  13,480 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास किया। सभा में प्रधानमंत्री दो लाख स्वयंसहायता समूहों को 930 करोड़ की आर्थिक मदद जारी कर रहे हैं । इसके अलावा, पीएम आवास योजना ग्रामीण के 15 लाख नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और 10 लाख लाभार्थियों के लिए किस्त की राशि जारी हो रही है ।पीएम सहरसा-एलटीटी अमृत भारत व जयनगर-पटना नमो भारत रैपिड रेल का शुभारंभ का भी कार्यक्रम हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now