झारखंड के 15 जिलों के DEO के वेतन पर लगी रोक, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2025

झारखंड के 15 जिलों के DEO के वेतन पर लगी रोक, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओं नोटिस

रांचीः झारखंड के 15 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी के अप्रैल महीने के वेतन पर रोक लगा दी गयी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। साथ ही तीन दिनों के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। डीईओ से पूछा गया है कि क्यों नहीं आपके इस कार्य के लिए अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की जाये।

झारखंड के 50 हजार प्राथमिक शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, हाईकोर्ट ने समान काम के बदले समान वेतन का दिया निर्देश
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि निदेशालय द्वारा शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर राशि उपलब्ध कराये जाने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा सात अप्रैल को ही राशि आवंटन के संबंधित पत्र जिलों को भेज दिया गया था। 23 अप्रैल की शाम पांच बजे तक कोषागार से राशि की निकासी नहीं की गयी थीं।

See also  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड में 16 नक्सली ढ़ेर, एक करोड़ का इनामी भी मारा गया

सहायक आचार्य की नियुक्ति मामले में जेएसएससी ने हाई कोर्ट को दी जानकारी, सितंबर तक जारी होगा परिणाम

झारखंड के मध्यमिक शिक्षा निदेशक ने रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, चतरा, रामगढ़, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले के डीइओ के वेतन पर रोक लगाई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now