भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने बिहार में ऑरेंज और झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया

भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग ने बिहार में ऑरेंज और झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया

डेस्कः बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, यूपी से लेकर दिल्ली तक गर्मी का आतंक मचा हुआ है। अप्रैल में मई और जून जैसी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, हीटवेव और वॉर्म नाइट के लिए लोग तैयार हो जाए।

ED Raid: मंगाई गई नोट गिनने की मशीनें, 1.30 करोड़ कैश जब्त,राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर छापेमारी खत्म
इन राज्यों के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 के पार जा चुका है। अगले चार दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, ओडिशा और विदर्भ में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिमी बंगाल, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार, गंगीय पश्चिमी बंगाल और ओडिशा में वॉर्म नाइट का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं झारखंड, तमिलनाडू, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा में गर्म और आर्द्रता का अलर्ट आईएमडी ने जारी किया है।

68084e9084aaf weather today 232058997 16x9 1

J&K के पहलगांव में बड़ा आतंकी हमला,नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को बनाया निशाना, 27 की मौत, कई घायल
मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल तक रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में आम लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा। राज्य के सात जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। डालटनगंज 44 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। रांची का अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से डिग्री अधिक है। अगले चार दिन लू से राहत नहीं मिलेगा। 26 अप्रैल को मौसम में बदलाव हो सकता है।

पहलगाव आतंकी हमले में मारे गये रांची में काम कर चुके बिहार के IB अधिकारी मनीष रंजन, बच्चों के सामने आतंकियों ने मारी गोली
बिहार में लू की मार अब शुरू हो सकती है। बिहार का तापमान फिर एकबार 40 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में आज यानी 23 अप्रैल से तपिश और बढ़ सकती है। पटना, गया समेत कई जिलों में हॉट डे बनने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को गया में सबसे अधिक तापमान 42.8 डिग्री रहा।पटना का अधिकतम तापमान मंगलवार को 40 डिग्री के पार गया है। इस सीजन में पहली बार पारा राजधानी में इस तरह चढ़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार, पटना समेत पूरे राज्य में 25 अप्रैल तक लू चलने की आशंका है। शहर के अधिकतम तापमान में 2 से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी के आसार हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now