मौर्या एक्सप्रेस के यात्रियों ने हटिया स्टेशन पर किया हंगामा, कहा-आधे रास्ते में हमें क्यों छोड़ दिया

मौर्या एक्सप्रेस के यात्रियों ने हटिया स्टेशन पर किया हंगामा, कहा-आधे रास्ते में हमें क्यों छोड़ दिया

रांचीः 15028 गोरखपुर-हटिया-संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस के यात्रियों ने हटिया स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। नाराज यात्रियों का आरोप था कि अचानक रेलवे ने मौर्या एक्सप्रेस को रद्द कर दिया, जबकि टिकट दो महीने पूर्व ही कराया गया था। रेलवे की ओर से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। यात्रियों ने संबलपुर तक जाने की व्यवस्था और पैसा रेलवे के अधिकारियों से मांग रहे थे। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों और यात्रियों में तीखी नोंकझोंक भी हुई।

रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस का AC खराब, तीन यात्रियों की तबीयत गर्मी में बिगड़ी, स्टेशन पर किया हंगामा
मंगलवार को पूर्व सूचना के अनुसार, गोरखपुर-हटिया-संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस को चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यो के लिए ब्लॉक लेने के कारण हटिया स्टेशन पर आंशिक रूप से खत्म कर दिया गया। इस बीच ट्रेन में सफर कर रहे 150 यात्री जिनको संबलपुर तक जाना था उन्होने हटिया स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। रेलवे के अधिकारियों ने उन्हे समझाने की कोशिश की लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थे। यात्रियों का कहना था कि अगर ट्रेन का समापन यही तक था तो उन्हे पूर्व में सूचना दी जानी चाहिए थी। इतना सारा सामान लेकर परिवार के साथ संबलपुर तक कैसे सफर करेंगे।

पहलगाव आतंकी हमले में मारे गये रांची में काम कर चुके बिहार के IB अधिकारी मनीष रंजन, बच्चों के सामने आतंकियों ने मारी गोली
जब हंगामे के बीच रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को जम्मूतवी-संबलपुर ट्रेन से भेजा जाएगा तो इसपर यात्री और बिफर पड़े और कहा कि जब हमने एसी का टिकट कटाया है तो किसी दूसरी बोगी में कैसे जा सकते हैं। बाद में सभी यात्रियों को जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से उनके गंतव्य तक उनके टिकट के अनुसार भिजवाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now