- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रॉकेट की रफ्तार से आया सांड़ और अचानक फल की दूकान पर कूदा, बाल-बाल बची महिलाएं, दिल दहलाने वाला वायरल VIDEO

bull_attack_on_wender

मध्य प्रदेशः मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो काफी हैरान करने वाला है। वीडियो में रॉकेट की रफ्तार से आ रहा सांड़ एक फल के ठेले पर कूद गया। गनीमत रही कि उस दुकान से खरीदारी कर रही महिलाएं बाल-बाल बच गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना छतरपुर बस स्टैंड की बताई जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं ठेले पर लदे फलों की दुकान से फल खरीद रही हैं।

वायरल वीडियो में सड़क के किनारे ठेले पर फल की दुकान लगाने वाला फल विक्रेता कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। ठेले के दूसरे छोर पर दो महिलाएं फल खरीदती नजर आ रही हैं। इसी बीच फल बिक्रेता के छोर से कुछ हलचल होती नजर आ रही है।

रांची में ED की दबिश, कई बिल्डरों के ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

See also  गढ़वा डीसी कार्यालय में कैसे लगी आग ? आग से जरुरी कागजात हुए खाक!

एक सांड फल विक्रेता की साइड से तेज रफ्तार में आता है और फलों से लदी ठेली पर कूद जाता है। राहत की बात यह कि सांड के कूदने से पहले ही महिलाएं दूर भाग जाती हैं। इससे उनकी जान बच जाती है। वहीं फल विक्रेता सहम कर पीछे हट जाता है।

भारी भरकम सांड के कूदने से ठेला बुरी तरह टूट जाता है। ठेली पर लदे फल बिखर जाते हैं। वीडियो में कुछ सेकेंड के लिए ठेली पर फंसता भी नजर आता है लेकिन जल्द ही कूद कर दूसरी तरफ चला जाता है। लोगों का कहना है कि यदि जरा सी चूक होती तो महिलाओं और फल विक्रेता की जान जा सकती थी। लेकिन राहत की बात यह कि हादसे में कोई जख्मी नहीं होता है। फल विक्रेता की पूरी दुकान तहस नहस हो जाती है।

 

रिम्स निदेशक पद से हटाए जाने को डॉ. राजकुमार ने दी चुनौती, हाई कोर्ट में सुनवाई आज

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now