शादी से ठीक पहले दूल्हा को लेकर फरार हुई बहन, दुल्हन के शरीर करती रही सात फेरा लेने का इंतजार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

शादी से ठीक पहले दूल्हा को लेकर फरार हुई बहन, दुल्हन के शरीर करती रही सात फेरा लेने का इंतजार

रांचीः बैंड बाजा बारात के साथ सभी शादी को लेर उत्साहित थे। वर पक्ष और वधू पक्ष दोनों शादी को लेकर अपनी ओर से पूरी तैयारी कर चुके थे। लड़की वाले अपने दरवाजे पर बारात के स्वागत के लिए तैयार थे। लड़की पक्ष के लोग बारात आने का इंतजार कर रहे थे, इसी बची दूल्हा विवाह स्थल पर आने से पहले फरार हो गया। मामला राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का है।

जयमाला के दौरान दूल्हा के जीजा लड़कियों पर करने लगे फॉग स्प्रे, रोकने पर दुल्हन के भाई को मारा थप्पड़, शादी समारोह के दौरान खूब हुआ ड्रामा
दरसअल, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चुना भट्टा के रहने वाले सुनील प्रजापति की शादी चतरा की रहने वाली युवती से तय हुआ था। 20 अप्रैल को शादी होने से पहले सुनील फरार हो गया। सुनील के पिता ने इस संबंध में बताया कि सुनील की बहन को लड़की पसंद नहीं आई। जिसके बाद सुनील की बहन उसे लेकर फरार हो गई।

See also  कोडरमा के जूता गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के जूता-चप्पल जलकर हुआ खाक

बिहार में शादी से पहले दूल्हा फरार, दुखी दुल्हन ने छत से लगा दी छलांग; वधू पक्ष ने लड़के के घरवालों को बनाया बंधक
शादी टूटने के बाद से लड़की पक्ष में मायूसी और निराशा है। इसको लेकर उन्होने रांची के सुखदेव नगर थाना में मामला भी दर्ज कराया है। लड़की के परिजनो को कहना है कि शादी को लेकर 10 लाख रुपये से ज्यादा खर्च हो गये। दूल्हा के फरार होने के बाद उन्हे ये चिंता सता रही है कि उनकी लड़की से अब कौन शादी करेगा।

‘एक चुम्मा देगी क्या?’ एक्ट्रेस के साथ लोकल ट्रेन में हुई यह घटना, दोस्तों संग कॉलेज से लौट रही थीं जब…
शादी टूटने को लेकर लड़का पक्ष का आरोप है कि लड़की के शरीर में कुछ दाग है। जिस वजह से लड़के की बहन ने अपने भाई की शादी को तुड़वाया है। वहीं लड़की पक्ष का कहना है कि लड़की के हाथ में एक दो जगह लहसन का दाग है जो पूर्व में ही लड़के पक्ष को दिखाया और बताया गया था। सब बातें पहले बता दी गई थी लेकिन शादी से ठीक पहले लड़के का शादी से इंकार करना सही बात नहीं है। इसको लेकर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि किसी बेटी की जिंदगी के साथ ऐसा खिलवाड़ न हो सके।

See also  Ranchi में बड़ी लूट: अपराधियों ने डीपी ज्वेलर्स को हथियार के बल पर लूटा, एक को मारी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now