Anupma Singh के लिए Kalpana Soren उतरी मैदान में, चंदनक्यारी और निरसा में चुनाव की चुनावी सभा, कहा- नारी शक्ति की होगी जीत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2024

Anupma Singh के लिए Kalpana Soren उतरी मैदान में, चंदनक्यारी और निरसा में चुनाव की चुनावी सभा, कहा- नारी शक्ति की होगी जीत

धनबाद: कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह के समर्थन में कल्पना सोरेन ने धनबाद संसदीय क्षेत्र में दो जनसभा को संबोधित किया। बोकारो जिले के चंदनक्यारी स्थित सूर्याडीह ग्राम मैदान और धनबाद के निरसा स्थित राम कनाली काली मंदिर मैदान चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक अनूप सिंह के साथ इंडिया गठबंधन के कई नेता मौजूद थे।

रैली में लोगों की भीड़ देखकर कल्पना सोरेन बहुत उत्साहित नजर आई और उन्होने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए वोट जनता इस बार वोट करें। बीजेपी पर हमला करते कल्पना सोरेन ने कहा कि भाजपा ने 20 वर्षों तक झारखण्ड को सुनियोजित ढंग से लूटने का काम किया, लोगों को योजनाओं से दूर करने का काम किया। आपके पास अगर भाजपा-आजसू वाले पेंशन की बात लेकर आएंगे कि उन्होंने दिया, उनसे बोल दीजिएगा कि पेंशन उन्होंने नहीं, आपके बेटे और भाई हेमन्त जी ने दिया। बचपन में हेमन्त जी ने अपनी मां को संघर्ष करते हुए देखा था, उन्होंने पता था कि महिलाओं को क्या संघर्ष होता है। इसलिए यह हेमन्त जी की संवेदनशीलता ही थी कि जरूरतमंद माताओं-बहनों के लिए पेंशन की उम्र 60 से घटाकर 50 वर्ष कर दिया। हेमन्त जी ने बुजुर्गों और माताओं-बहनों को पेंशन का मान-सम्मान देने का काम किया।

See also  नेतरहाट के डाक बंगला में बड़ा हादसा टला, फॉल्स सिलिंग गिरने से मची अफरातफरी, बाल-बाल बचे कई पर्यटक

भाजपा को झारखण्ड से इतनी चिढ़ है कि यह राज्य के आवास का पैसा भाजपा शासित राज्यों को दे देते हैं। हेमन्त जी ने राज्य के 20 लाख परिवारों को अबुआ आवास योजना से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य शुरू किया। यह वही हेमन्त सोरेन जी हैं जिन्होंने 2 कमरों के आवास की जगह 3 कमरों का आवास देने की प्रक्रिया शुरू की। पूर्व की डबल इंजन भाजपा सरकार ने राज्य में 11 लाख राशन कार्ड निरस्त किये, जबकि हेमन्त जी ने 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड से जोड़ा।

PM Modi ने जमशेदपुर में विपक्ष पर बोला हमला, कांग्रेस-जेएमएम को उद्योगों से मतलब नहीं, झारखंड में किया जमीन घोटाला
हेमन्त जी ने राज्य के गरीब-गुरुबा के बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा के लिए CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोला। आदरणीय स्व बिनोद बिहारी महतो जी कहते थे कि लड़ना है तो पढ़ना सीखो, लेकिन भाजपा की पूर्व सरकार ने राज्य के हजारों स्कूलों में ताला लगाने का काम किया। भाजपा को डर था कि अगर झारखण्डवासी पढ़-लिख जाएगा तो अपना हक-अधिकार मांगेगा। भाजपा ने राज्यवासियों को हमेशा दबाने की सोच के साथ काम किया। यह लोग हम लोगों को कीड़ा समझते हैं, इन्हें लगता है कि हम लोगों को कुचल कर निकल जायेंगे। मगर इन्हें यह नहीं पता कि यह एक क्रांतिकारी भूमि है, यहां के लोग सिर झुकाना नहीं, लड़ना पसंद करते हैं।

See also  आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन के प्रीतक दिशाम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पूरे परिवार ने किया उन्हें नमन

इस बार का चुनाव तानाशाही ताकतों के खिलाफ जनता लड़ रही है। यह जनता-जनार्दन वक्त आने पर तानाशाही ताकतों का तख्ता भी पलट देती है। इसलिए आप सभी से आग्रह है आपके हक-अधिकार की आवाज के लिए यहां से INDIA गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह जी को 1 नंबर पर हाथ छाप का बटन दबाकर भारी से भारी मतों से विजयी बनायें।

इसके साथ कल्पना सोरेन ने गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से जेएमएम उम्मीदवार मथुरा महतो के समर्थन में भी सभा को संबोधित किया और बीजेपी और आजसू पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा-आजसू के लोगों ने कभी भी झारखण्डी हक-अधिकार के लिए आवाज नहीं उठायी। यह तो वो लोग हैं जो 1985 जैसी नीति बनाते हैं और उस नीति की खुशी पर मिठाई बांटने का काम करते हैं। इन्होंने राज्य के स्कूलों में बड़ा-बड़ा ताला लगाने का भी काम किया था, जिससे कि झारखण्ड आगे न बढ़ पाए। झारखण्ड को सुनियोजित ढंग से पिछड़ा बनाने का षड्यंत्र करते रहे हैं यह लोग। और तो और इन्होंने कभी भी झारखण्ड के हक-अधिकारों की आवाज सदन में नहीं उठायी। हेमन्त जी ने लोगों को हक-अधिकार देना शुरू किया, लाखों लोगों को योजनाओं से जोड़ा, यही भाजपा-आजसू वालों को बर्दाश्त नहीं हुआ। और उन्हें षड्यंत्रपूर्वक जेल में बंद कर दिया।

See also  कल्पना सोरेन की तस्वीरों का AI में इस्तेमाल, फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए तस्वीरों से की जा रही छेड़छाड़?

इन्हें पता नहीं है कि झारखण्ड का बेटा, इस मिट्टी का बेटा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का बेटा, हेमन्त जी हमारे साथ हैं तो झारखण्डवासियों का हक-अधिकार कोई छीन नहीं सकता। हेमन्त जी आज जेल में अपने झारखण्डवासियों के लिए ही लड़ाई लड़ रहे हैं।
आज हमारा लोकतंत्र खतरे में हैं। हमारा संविधान खतरे में है। बाबा साहेब ने शोषित, वंचित समाज के लोगों को अधिकार देने के लिए देश को संविधान दिया। आज भाजपा के लोग कहते हैं हमें ज्यादा से ज्यादा सीटें दीजिए, हम संविधान बदल देंगे। संविधान को बदलने की सोच रखने वाली भाजपा को झारखण्ड की जनता द्वारा करारा जवाब दिया जा रहा है।
आप सभी से आग्रह है इन तानाशाही ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दें और ऐसे नेता को दिल्ली पहुंचाए जो झारखण्ड और गिरिडीह की मांग सदन में रख सके। आगामी 25 मई को गिरिडीह लोकसभा के चुनाव में 3 नंबर पर तीर-धनुष का बटन दबाकर आदरणीय मथुरा महतो जी को प्रचंड बहुमत से जीताने का काम करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now