सरायकेला-खरसावां के DC रवि शंकर शुक्ला PM अवार्ड फॉर एक्सीलेंस 2024 से सम्मानित,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया अवार्ड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

सरायकेला-खरसावां के DC रवि शंकर शुक्ला PM अवार्ड फॉर एक्सीलेंस 2024 से सम्मानित,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया अवार्ड

रांचीः सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2024 का प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हे विज्ञान भवन में सिविल सेवा दिवस के मौके पर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2025 04 21 at 12.11.49 e87969df

बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन पटना पहुंची, 24 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 5 घंटे में जयनगर से पटना दूरी होगी तय
नई दिल्ली में आयोजित होना वाले सम्मान कार्य से पहली सरायकेला खरसावां का दौरा नीति आयोग की टीम द्वारा किया गया था। जहां उन्होंने पाया कि जिला के आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया गया है। मापदंड के अनुसार सभी कार्य लगभग पूरे किए गए थे, जिस वजह से नीति आयोग की टीम उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के काम से संतुष्ट नजर आए। 21 अप्रैल को उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित हुए।

झारखंड में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ के इनामी खूंखार नक्सली विवेक समेत 8 लोगों की मौत

See also  अक्षरा सिंह हाजिर हों! बेगूसराय कोर्ट ने भोजपुरी एक्ट्रेस को जारी किया समन, जानें क्या है मामला?

रविशंकर शुक्ला मूल रूप से उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। वर्ष 2023 में दुमका जिले के उपायुक्त रहते हुए रवि शंकर शुक्ला ने लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन में उल्लेखनीय कार्य किया था। इसके लिए दुमका जिले को राष्ट्रपति के हाथों भूमि पुरस्कार मिला था। शुक्ला को वर्ष 2024 में तत्कालीन राज्यपाल एस राधाकृष्णन ने नेशनल वोटर डे पर सम्मानित किया था। वर्ष 2019 में नीति आयोग की ओर से चैंपियन ऑफ चेंज का अवार्ड मिला था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now