पारसनाथ जा रहीं तीन जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, एक की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2025

पारसनाथ जा रहीं तीन जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, एक की हालत गंभीर

रांचीः बीआईटी ओपी क्षेत्र स्थित विकास विद्यालय के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में तीन जैन साध्वी घायल हो गयीं। एक तेज रफ्तार कार ने तीनों को ठोकर मार दी। उन्हे गंभीर हालत में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से दो को इलाज के बाद छोड़ दिया गया और जबकि एक अब भी अस्पताल में भर्ती है।

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की जमशेदपुर में गोली मारकर हत्या, जंगल में लावारिस हालत में मिला शव
जानकारी के अनुसार, जैन साध्वी माताजी का समूह जबलपुर से छत्तीसगढ़ होते हुए पारसनाथ पहाड़ी की ओर नंगे पैर पैदल जा रहा था। उनके साथ अन्य श्रद्धालु और सहयोगी भी थे। जैसे ही यह समूह विकास विद्यालय के पास पहुंचा, तभी रांची-हजारीबाग मेन रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

CJI संजीव खन्ना के बाद अब निशिकांत दुबे के निशाने पर पूर्व CEC, “आप चुनाव नहीं मुस्लिम आयुक्त थे”
हादसे में तीन साध्वी माताजी घायल हो गयीं और सड़क पर गिर पड़ीं। सूचना मिलते ही बीआइटी ओपी प्रभारी संजीव कुमार और सब-इंस्पेक्टर अंजय चंद्रवंशी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल साध्वियों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कार के चालक और मालिक विकास क्षेत्र निवासी अजीत सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और हाइसे को लेकर पूछताछ की। जिस कार ने साध्वियों को ठोकर मारी उसका नंबर जेएच01 सीक्यू 1614 है।

See also  एलबी सिंह को ED का समन, अवैध कोयला खनन मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now