दूल्हे की कार से सटा थार तो चलने लगी गोलियां…बारात में फैल गया मातम, दो लोगों की मौत और कई जख्मी

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, लूट का विरोध करना पड़ा महंगा

बिहारः भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में रविवार की रात एक बारात में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। इसमें गोली लगने से किशोर सहित दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर से जख्मी हो गये। घायलों में दो की स्थिति काफी नाजुक बनी है। मृतकों में लहरपा गांव निवासी राहुल कुमार और लवकुश बताये जा रहे हैं। घायलों में उसी गांव का अप्पू कुमार, पंकज कुमार और नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव का निवासी अक्षय सिंह है। अप्पू की हालत भी नाजुक बनी है।

GpAfBV0XkAAe4xu

करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की जमशेदपुर में गोली मारकर हत्या, जंगल में लावारिस हालत में मिला शव

इनमें कुछ घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल और कुछ का निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। हालांकि घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन गांव में थार कार से दूसरी गाड़ी के सटने के विवाद में वारदात को अंजाम देने की चर्चा चल रही है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस मामले की छानबीन और गोलीबारी करने वालों की धरपकड़ में जुट गई है। एएसपी परिचय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की।

See also  शादी को लेकर हुआ झगड़ा, गर्लफ्रेंड ने चाकू घोंपकर ब्वॉयफ्रेंड को मार डाला

GpAfBUXWUAAOipA

महिला की हो चुकी थी मौत, वॉर्ड बॉय ने कर लिए कानों की बाली चोरी; Video Viral

एसपी राज ने बताया कि अभी तक दो की मौत और तीन लोगों को गोली लगने की बात सामने आयी है। फायरिंग करने वालों की पहचान और धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।‌ इधर, फायरिंग में मौत और चार लोगों के जख्मी होने की घटना से बारात में भगदड़ और अफरातफरी मच गई। बाराती और साराती भाग खड़े हुए। ग्रामीणों सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात लहरपा गांव निवासी किसान सलाहकार कमलेश कुमार के घर बारात आयी थी।

लड़की के दरवाजे पर द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। तभी कुछ लोग एक थार गाड़ी से पहुंचे। गली संकीर्ण होने के कारण थार और दूल्हे की गाड़ी आपस में सट गई। इसमें थार के शीशे टूट गये। इससे गुस्साए थार सवार लोगों की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की जाने लगी। इसमें पांच लोगों को गोली लग गई, जिनमें दो की मौत हो गई है।

See also  पटना में काले रंग के स्कॉर्पियो से आए लड़कों ने लड़कियों को पीटा, सभी शराब के नशे में थे धुत

ट्यूशन टीचर और छात्रा की छोटी सी लव स्टोरीः चार साल के प्यार के बाद पुलिस के पहरे में कर ली शादी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now